बिलासपुर

एसपी के कड़े निर्देशों का दिख रहा असर… थानों में सक्रिय हुई पुलिस, सरकंडा थाने में पकड़ी गई 10 चोरी की बाइक

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सरकंडा पुलिस को बाइक चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। जहा पुलिस ने एक आरोपी के कब्जे से 10 चोरी के वाहन को जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की बलौदाबाजार रेल्वे स्टेशन के पास एक व्यक्ति सरकंडा थाना क्षेत्र से चोरी हुई बाइक को बेचने की फिराक में घूम रहा है। जिसपर तत्काल पुलिस ने टीम रवाना की। जहा पुलिस ने चिंगराजपारा निवासी आरोपी राहुल देवदास को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी हुए बाइक क्रमांक CG 10 P 0712 को जब्त कर बिलासपुर लेकर आई। जहा आरोपी से पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बिलासपुर शहर के अलग-अलग भीड़भाड़ वाले इलाकों से अन्य मोटर सायकल चोरी कर उसे चिंगराजपारा के अलग-अलग जगहों में झाड़ी-झुरमुट में मोटर सायकल को छिपाकर रख है। जहा से पुलिस ने कुल 02 स्कूटी, 08 मोटर सायकल सहित कुल 10 नग वाहन जब्त कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता, सउनि रमेश ध्रुव, प्र.आर. विनोद यादव, प्रमोद सिंह, आरक्षक मनोज बघेल, मिथलेश सोनी, संजीव जांगड़े, विवेक राय, राकेश यादव, रवि यादव, रितेश मिश्रा का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...