मस्तूरी

फिर वाहन चेकिंग के दौरान कार से 2.50 लाख नगदी बरामद..मस्तूरी पुलिस की सघन जांच कार्रवाई जारी

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रोजाना वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है जिसमें एक बार फिर जिले की मस्तूरी पुलिस ने एक कार से 2.50 लाख रुपए नगदी को बरामद किया गया, जिसमें जरूरी स्त्रोत की जानकारी नही देने पर रकम को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ग़ौरतलब है कि आगामी विधान सभा चुनाव 2023-2024 को मददेनजर रखते हुये सीमावर्ती थाना क्षेत्र में चेक पोस्ट के माध्यम से राज्य से बाहर आने जाने वाली वाहनो पर सतत निगरानी रखने के उद्देश्य से जगह जगह चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की तलाशी की जा रही है। इसीक्रम में थाना प्रभारी मस्तूरी निरीक्षक रविन्द्र अनन्त के द्वारा मस्तूरी टीम के साथ रायगढ़-बिलासपुर मार्ग पर चेक पोस्ट लगाकर वाहनों की सघन चेकिग की जा रही हैं।

जिसमें आज वाहन चेकिंग के दौरान टाटा जेस्ट कार क्रमांक CG 12 AN 9959 जो बिलासपुर से पामगढ़ जा रही थी कि चेकिग के दौरान उक्त कार में 500-500 सौ रूपये के पांच बंडल सामने की डिक्की में रखा हुआ मिला। उक्त रकम के संबंध में कार के ड्रायवर से पूछताछ करने पर उक्त रुपये के स्रोत के संबंध में कोई ठोस जानकारी नही दिया गया। उक्त रकम की गिनती करने पर 250000 रुपए होना पाया गया। उक्त रकम को जप्त किया गया। चूंकि राज्य में एक महीने पश्चात आगामी विधान सभा चुनाव संपन्न होना हैं । उपरोक्त तथ्यों को ध्यान में रखकर धारा 102 जाफौ के तहत जप्त किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,