बिलासपुर

आपकी एक आस, आपकी अमानत आपके पास, बिलासपुर पुलिस की मुहिम…गुम 120 मोबाईल सौपने चलाया अर्पण अभियान…

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो में प्राप्त मोबाईल गुमने की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर पारूल माथूर द्वारा प्राप्त शिकायतों के आधार पर गुमे हुये मोबाईल के प्रार्थीयो की सुची तैयार कर निरीक्षक हरविंदर सिह प्रभारी ए.सी.सी.यु. बिलासपुर को निर्देशित कर फील्ड के तकनिकी जानकारी के आधार पर खोजबीन अभियान चलाकर बिलासपुर शहर एवं बिलासपुर जिले की सीमा से सटे जिलों से कुल 120 नग मोबाईल विधिवत अभियान चलाकर 01 जुलाई 2022 से अब तक बरामद किया गया, कुल 500 शिकायतो की जांच की गई जिसमें से कई मोबाईल राज्य के दूरस्थ जिलों एवं अन्य प्रदेशो में सक्रिय पाये गये जिनके विरूद्ध पृथक से अभियान चलाकर बरामदगी कर मोबाईल स्वामियो को लौटाने की प्रक्रिया जारी रहेगी।

मोबाईल प्राप्त करने वालो में आवेदक राजकुमार साहू, लता साहू, नरेन्द्र सिंह, दिलीप कुमार यादव, रमाकान्त नेताम, अभिषेक आनंद, सतीश अग्रवाल, चन्द्रकुमार दुबे क्राईम रिपोर्टर दैनिक भास्कर, मो. हफीज खान, श्री लेखचन्द्र बंजारे, कु. रिचा चावला, ओमप्रकाश शुक्ला, सुमित ओग्रे, केशव भोई एवं अन्य कुल 120 लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वर्तमान में प्रचलित सायबर ठगी के नये प्रारूप सेक्सटार्सन (वीडियो काॅलिंग के माध्यम से), वाॅट्सएप की डी.पी. बदलकर ठगी करने, बिटकाॅईन, टुरिजम प्लाॅन के नाम पर, कस्टमर केयर के नाम पर, आॅन लाईन लोन एप व अन्य तरीको से किये जाने वाले अद्यतन ठगी के बारे में जानकारी एवं बचने के उपाय साझा किये गये।इस अभियान को सफल बनाने एवं गुम हुए मोबाईलो को उनके मालिको को लौटाने के अभियान में सायबर सेल बिलासपुर के प्रभाकर तिवारी एवं विकास राम, मुकेश वर्मा, सतीश भारद्वाज, नवीन एक्का, दीपक यादव, सकुन्तला साहु व ए.सी.सी.यु. की सम्पुर्ण टीम की महत्वपुर्ण भुमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...