मस्तूरी

VIDEO: अरपा नदी के तेज बहाव में बहे बाइक सवार को 24 घंटे बाद भी नही किया जा सका बरामद..एसडीआरएफ की टीम लौटी बैरंग

उदय सिंह

मस्तुरी – थाना क्षेत्र के ग्राम पाली में सोमवार शाम को अरपा नदी स्थित एनिकट को पार करते समय तेज बहाव में बह जाने से बाइक सवार लापता हो गया है जिसका अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।मिली जानकारी के अनुसार सोमवार शाम 6 बजे के आसपास मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम जैतपुर निवासी विशंभर निषाद पिता कपिल निषाद उम्र 50 वर्ष तीज में अपनी बहन को लाने बाइक क्र. CG 11 AR 2468 में चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम सरवानी जा रहा था जो शाम 6 बजे के आसपास ग्राम पाली में अरपा नदी में बने एनिकट को पार कर रहा था।जबकि एनिकट के ऊपर 1 फिट पानी बह रहा था फिर भी नदी के दूसरे छोर जाने अपने बाइक से पार कर रहा था।

तभी बीच एनिकट में बाइक अनियंत्रित हो गई और बाइक सहित नदी के तेज बहाव में बह गया। बाइक एनिकट के किनारे फंस कर अटक गई, वही विशंभर निषाद पानी के तेज बहाव में बह गया जिसकी तलाश में आज सुबह से ही बिलासपुर से पहुँची एसडीआरएफ की टीम जुटी हुई थी, लेकिन जिसका 24 घंटे बाद भी कोई पता नहीं चल पाया है। वही एसडीआरएफ की टीम शाम होने के वजह से खोजबीन बंद कर वापस लौट गई, जो कल फिर से लापता विशंभर निषाद की खोजबीन में नदी में उतरेगी।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,