बिलासपुर

ऑनलाइन ठगी का शिकार हुई महिला… 16.65 लाख रुपये की रकम उड़ाई, अधिक लाभ का लालच बना कारण,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। प्रार्थीया परविंदर कौर ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि अज्ञात व्यक्ति ने मोबाइल नंबर से उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप NOMURA QQNG S 614 में जोड़कर निवेश के नाम पर धोखाधड़ी की। महिला ने आवेदन में बताया कि 28 अगस्त 2025 को ग्रुप में जोड़ने के बाद आरोपी ने गूगल प्ले स्टोर से NUMURUX नामक ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा। निर्देशों का पालन करते हुए उन्होंने ऐप में आधार कार्ड अपलोड कर खाता खोला और ट्रेडिंग शुरू की। प्रारंभिक निवेश पर कुछ लाभ दिखाया गया, जिससे प्रार्थीया का विश्वास और बढ़ गया। इसके बाद आरोपी ने विभिन्न खातों में क्रमशः 5 हजार, 2.10 लाख, 4.99 लाख, 5 लाख, 50 हजार व 5 लाख रुपये ट्रांसफर कराए। इस तरह कुल 16 लाख 65 हजार रुपये महिला से वसूल लिए गए। जब महिला ने लाभ की रकम निकालने का प्रयास किया तो अनुरोध रद्द कर दिया गया और नए निवेश के लिए 18 लाख रुपये और मांगे गए। इस पर महिला को धोखाधड़ी का एहसास हुआ और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ धारा 66D आईटी एक्ट व धारा 318(4) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। यह मामला साइबर ठगी का ताजा उदाहरण है, जिसमें निवेश और शेयर मार्केट में त्वरित लाभ का झांसा देकर आम नागरिकों को शिकार बनाया जा रहा है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध लिंक, ऐप या निवेश स्कीम पर बिना जांच-पड़ताल के भरोसा न करें।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,