बिलासपुर

बिलासपुर:- तेज रफ्तार कार ने मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को मारी टक्कर, गंभीर हालत में हॉस्पिटल रेफर, CCTV वीडियो आया सामने

उदय सिंह

बिलासपुर– शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को तेज रफ्तार कार चालक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आरोपी चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना रविवार सुबह की है। उसलापुर स्थित प्रकृति विहार निवासी रवि सिंह ठाकुर (39), जो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं, रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान उन्होंने अपने मित्र यजुर तिवारी को मोबाइल पर कॉल कर स्मार्ट रोड की ओर बुलाया। बातचीत के दौरान ही पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने रवि को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रवि उछल कर दूर जा गिरे और चालक बिना रुके कार लेकर फरार हो गया। मोबाइल कॉल अचानक कटने और शोर सुनकर यजुर तिवारी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने गंभीर रूप से घायल रवि को अस्पताल में भर्ती कराया और इसकी सूचना तत्काल सिविल लाइन पुलिस को दी गई

CCTV फुटेज आया सामने

घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि कार चालक ने लापरवाही पूर्वक कार को चलाकर युवक को पीछे से टक्कर मारी और फिर तेज गति से फरार हो गया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की दूसरे एंगल से भी जांच कर रही है।

कार मालिक की पहचान, ड्राइवर की तलाश जारी

सीसीटीवी फुटेज और रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस ने कार की पहचान कर ली है। कार मालिक को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कार मालिक शहर का एक चर्चित व्यवसायी है और घटना के समय कार उसका बेटा चला रहा था। चर्चा है कि कार में एक युवती भी मौजूद थी।

कार मालिक से पूछताछ के बाद ड्राइवर की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

थाना प्रभारी सिविल लाइन सुम्मत साहू ने बताया कि हादसे की शिकायत पर अपराध दर्ज कर लिया गया है। दुर्घटनाकारित कार की पहचान हो चुकी है। कार मालिक को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई और धाराएं तय की जाएंगी। पुलिस का कहना है कि वीडियो और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,