छत्तीसगढ़

नाले के उफान में फंसे युवक को सकुशल किया गया रेस्क्यू… जिला प्रशासन ने दिखाई सक्रियता, जारी किए गए निर्देश

भुवनेश्वर बंजारे

मुंगेली – जिले में भारी बारिश में युवक के बहने के बाद जिला प्रशासन के मदद से युवक को सकुशल बरामद कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के ग्राम भरदा में नाला पर बारिश के वजह से पानी ओवर फ्लो चल रहा था।

जिसके बाद भी ग्राम करही (धपई) का निवासी युवक दादू साहू द्वारा लोगों के मना करने के बाद भी बैरिकेडिंग को पार करते हुए नाला को पार करने की कोशिश की गई तथा नाला पार करते वक़्त पानी के बहाव में बह गया। जिसकी सूचना पर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बाढ़ में फसे युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया है। उन्होंने बताया कि युवक को जिला अस्पताल मेडिकल चेकअप हेतु भेजा गया है।

युवक की स्थिति सामान्य है। बता दे कि जिले में लगातार तेज बारिश की वजह से कई नदी व नालों में उफान की स्थिति निर्मित हुई है। जिसे देखते हुए कलेक्टर राहुल देव ने लोगों को सावधानी बरतने व नदी-नाले में उफान की स्थिति में दूर रहने की अपील की है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,...