कोटा

बुर्के की आड़, पिस्टल का खौफ और लूट का नेटवर्क! कोटा पुलिस ने गिरोह का किया पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार, सोना-कैश समेत पूरा माल बरामद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोटा थाना क्षेत्र में रेलवे कर्मचारी से कलेक्शन राशि लूटने और घर में घुसकर पिस्टल दिखाकर सोने के जेवरात लूटने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे और निशानदेही से एक पिस्टल, सोने के आभूषण, वारदात में प्रयुक्त आर्टिका कार, प्लेटिना मोटरसाइकिल और छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार दोनों वारदातों में लूटा गया माल शत-प्रतिशत बरामद कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक 8 जुलाई 2026 को बेलगहना रेलवे स्टेशन से 7,430 रुपये की कलेक्शन राशि लेकर जा रहे रेलवे कर्मचारी को सलका डैम के पास बड़े बराबर मोड़ पर अज्ञात आरोपियों ने निशाना बनाया था।

आरोपियों ने बैग झपटकर कर्मचारी को धक्का देकर गिरा दिया था। मामले में थाना कोटा में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। इसके बाद 18 जुलाई को आरोपियों ने बुर्का पहनकर राजकुमारी जायसवाल के घर में प्रवेश किया। मारपीट करने के बाद एयरगन दिखाकर सोने के जेवरात लूट लिए गए। इस घटना ने पुलिस की चुनौती बढ़ा दी थी। जांच के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर राकेश जायसवाल (35), दिव्यांशु जायसवाल (24), आदर्श तिवारी (26), हर्ष नामदेव (25), हर्ष सोनी (24) और सनी सिंह (35) को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार राकेश जायसवाल इस पूरे घटनाक्रम का मास्टरमाइंड था। उसने दिव्यांशु और आदर्श के साथ मिलकर वारदात की योजना बनाई। हथियार के लिए उन्होंने सनी सिंह से संपर्क किया। सनी उन्हें रीवा ले गया, जहां उसके भाई से पिस्टल हासिल की गई। इसके बाद तीनों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। लूटे गए सोने के आभूषणों को हर्ष नामदेव की मदद से ज्वेलरी दुकान संचालक हर्ष सोनी को बेचा गया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। कार्रवाई में निरीक्षक शशिकांत भारद्वाज सहित कोटा थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...