बिलासपुर

आयुष्मान मेले में हितग्राहियों को मिला स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ…शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिया परामर्श

भुवनेश्वर बंजारे

तखतपुर – गुरुवार को तखतपुर में आयुष्मान मेले का आयोजन किया गया था। जिसमें सभी हितग्राहियों के विभिन्न बीमारियों का इलाज तथा स्वास्थ्य संबंधी समस्त जांच की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में आयोजित आयुष्मान मेला में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ रोशन शुक्ला, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. तरुण सिंह ठाकुर, मेडिसिन विभाग के चिकित्सक डॉ. विवेकानंद मिश्रा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ ज्योति रानी आचार्य, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. राज किरण शर्मा के द्वारा एन सी डी स्क्रीनिंग ,टीबी , लेप्रोसी जांच, नेत्र जांच सहित अन्य जांच की गई और 385 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिया गया। मुख्य अतिथि ने स्वास्थ्य मेला के सफल आयोजन पर बधाई दी । इस अवसर पर हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किया गया। कार्यक्रम में खंड चिकित्सा अधिकारी तखतपुर डॉ. सुनील हंसराज तथा मुन्ना श्रीवास, बीपीएम केशर सिंह, डॉ प्रमोद श्रीधर, अंशुमान तिवारी सहित अन्य सभी स्टाफ उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...