बिलासपुर

नाबालिग को ब्लैकमेल कर 5 सालों से शारिरीक शोषण का मामला…फोटो वीडियो वायरल करने की देता था धमकी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – नाबालिग को डरा धमकाकर विगत 5 सालों से शारीरिक संबंध करने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय लड़की के घर में 16 मई 2018 को उसे अकेला पाकर कुम्हार पारा करबला निवासी सुलतान खान ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद से ही फोटो वायरल करने डर दिखाकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। 4 अगस्त 2023 में वह युवती को पुन लॉज में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। यही नहीं आरोपी ने फोटो के साथ अश्लील शब्द लिखकर पीड़िता के माता पिता के मोबाइल पर भेजने लगा। जिससे तंग आकर युवती ने मामले की शिकायत सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। जिसपर पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक उत्तम साहू, सउनि सीता साहू, प्र.आर. विजय शर्मा, आर. गोकुल जांगडे, प्रेम सूर्यवंशी, रंजीत खाण्डे, म.आर. पुष्पा खरे कि अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,