मस्तूरी

संस्कृति महोत्सव का सरस्वती शिशु मंदिर मस्तूरी में हुआ आयोजन… मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए सूर्या

उदय सिंह

मस्तूरी – विद्या भारती संस्कृति शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में सरस्वती शिशु मंदिर मस्तूरी में जिला स्तरीय संस्कृति महोत्सव में मुख्य अतिथि चंद्र प्रकाश सूर्या जिला अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा विशेष रूप से शामिल हुए विशिष्ट अतिथि संस्थान प्रतिनिधि हरिप्रसाद मैत्री, संस्थान पर्यवेक्षक मनोज केडिया, प्राचार्य कृष्ण कुमार शर्मा, मुकेश श्रीवास्तव प्राचार्य रतनपुर के आतिथ्य में उद्घाटन सत्र प्रारंभ हुआ मां भारती ,ओम, एवं मां सरस्वती के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की गई ,

कार्यक्रम में 31 भैया 76 बहन कुल 107 प्रतिभागि शामिल हुए , इस दौरान में विभिन्न कार्यक्रम हुए जैसे रंगोली, चित्रकला, गीता पाठ, भारतीय गायन ,नृत्य ,एकल अभिनय ,प्रश्न मंच इत्यादि कार्यक्रम में सम्मिलित किए गए। सूर्या द्वारा सभी भैया बहनों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि आप सब सौभाग्यशाली है कि आप सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ रहे हैं जहां शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति और संस्कार भी सिखाया और बताया जाता है।

कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी दिनेश सराफ, राजेंद्र सोनी, सरोज राठौर ,विशाल मिश्रा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,