रायगढ़

शातिर बाइक चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे….8 बाइक सहित 2 खरीददार भी लगे हाथ, अलग – अलग जगहों से उड़ाई थी गाड़ियां

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – अलग अलग जगहों से बाइक चोरी करने वाले शातिर चोर को रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही दो खरीदार को भी पुलिस ने पकड़ा है। जिनके कब्जे से पुलिस को 8 चोरी के मोटरसाइकिल को जब्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जिले से लगे बाइक चोरी के अलग अलग मामलों की जांच रायगढ़ पुलिस कर रही थी। इसी बीच मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि पतरापाली कोतरारोड में चोरी की बाइक रखी गई है। जिसपर पुलिस ने मौके पर दबिश दी।

जहां शातिर चोर गाजियाबाद निवासी भूपेंद्र शर्मा के साथ पुलिस ने रेगडा निवासी योगेश खांडे और मेमरा निवासी लक्ष्मण पटेल उर्फ गुड्डू को पकड़ा है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 8 चोरी की बाइक जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 80 हजार बताई जा रही है। पुलिस के जांच में पता चला कि आरोपी ने कोतवाली रायगढ़, खरसिया, सक्ती, शिवरीनारायण, कोरबा कोतवाली से वाहनों की चोरी की है। इधर पुलिस ने सभी आरोपियों के कब्जे से बाइक को जब्त कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,