बिलासपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 85 करोड़ रूपये की पेयजल योजनाओं का किया लोकार्पण-भूमिपूजन…मस्तूरी, बिल्हा और कोटा क्षेत्र को मिली सौगात

रमेश राजपूत

बिलासपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीसी के जरिए जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले में 85 करोड़ रूपये के 8 महत्वपूर्ण पेयजल योजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 80 करोड़ 54 लाख रूपये की लागत वाले तीन समूह जल प्रदाय योजना का शिलान्यास एवं 3 करोड़ 48 लाख रूपये की 5 एकल ग्राम जल प्रदाय योजना का लोकार्पण शामिल हैं। एनआईसी कक्ष से वर्चुअली जुड़कर संसदीय सचिव रश्मि सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, कलेक्टर संजीव झा, जिला पंचायत सीईओ अजय अग्रवाल सहित पीएचई विभाग के अधिकारी समारोह में शामिल हुए। पीएचई विभाग के ईई यूके राठिया ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिन योजनाओं का शिलान्यास किया उनमें बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 29 करोड़ 54 लाख रूपये लागत की 23 ग्रामों के लिए मंगला पासीद समूह जल प्रदाय योजना,

मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 28 करोड़ 76 लाख रूपये की लागत से 21 ग्रामों के लिए हरदी भटचौरा सामूहिक जल प्रदाय योजना तथा कोटा विधानसभा क्षेत्र में 18 ग्रामों के लिए 23 करोड़ 22 लाख रूपये की लागत से चपोरा समूह जल प्रदाय योजना शामिल हैं। वहीं लोकार्पित किये गये कार्यों में बिल्हा में 1.34 करोड़ की लागत से बन्नाकडीह ग्राम जल प्रदाय योजना, मस्तुरी विधानसभा क्षेत्र में 44 लाख 14 हजार रूपये की लागत के उनी रीट्रोफिटिंग जल प्रदाय योजना एवं खपरी (लिमतरा) में 65 करोड़ की एकल ग्राम नल जल प्रदाय योजना, कोटा में 50 लाख की लागत से बने जमुनाही एकल ग्राम नलजल प्रदाय योजना तथा तखतपुर विधानसभा क्षेत्र की भौहाकांपा की एकल नल जल प्रदाय योजना शामिल हैं।

error: Content is protected !!
Letest
जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा,