रतनपुर

निजात अभियान :- गांजा और देशी शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार… जारी है नशे के सौदागरों पर पुलिस की कार्रवाई

जुगनू तंबोली

रतनपुर – निजात अभियान के तहत रतनपुर पुलिस लगातार ग्रामीण इलाकों में छापेमारी की कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में रतनपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से एक किलो 600 ग्राम गांजा सहित 15 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया है। दरअसल रतनपुर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम जोगीअमराई में एक व्यक्ति अपने घर में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बिक्री कर रहा है। जहां पुलिस ने दबिश दी।

उक्त गांव में दीपक धुर्वे अपने घर के बाड़ी में एक पीले रंग के प्लास्टिक डिब्बे में महुआ शराब छीपा कर रखा हुआ था। जिसे पुलिस ने तलाशी कर बरामद कर लिया है। इसी तरह रतनपुर पुलिस को सूचना मिली कि सांधीपारा के पास एक व्यक्ति गांजा लेकर जा रहा है।

जिसपर पुलिस ने सांधीपारा में घेराबंदी कर सीजी 10 बीएल 3258 पर सवार टेकर निवासी करन कुमार खरे पुलिस के हत्थे चढ़ा। जिसकी तलाशी लेने पर रतनपुर पुलिस को उसके कब्जे से 1.6 किलो गांजा बरामद किया है। दोनो ही मामले में पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार