बिलासपुर

यात्रीगण कृपया ध्यान दे:- फिर 10 ट्रेनें रद्द…त्यौहारो के बीच बढ़ी मुसीबतें,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया है।ये ट्रेने 2 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक प्रभावित रहेंगी वहीं कुछ ट्रेनों को डायवर्सन कर चलाये जाने का निर्णय रेलवे ने लिया है। बता दे कि रेलवे ने बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच चौथी लाइन कनेक्टिविटी का काम कर रही है। वहीं लाजकुरा एवं ब्रजराजनगर रेलवे स्टेशनो के बीच एक नये लोकेशन पर परिवर्तित किया जा रहा है। साथ ही नॉन इंटरलॉकिंग का काम भी कर रही है जिसके कारण बड़ी संख्या में रेलवे ने ट्रेनों को रद्द किया है। जिससे एक बार फिर रेल यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती है।बता दे कि पिछले 3 महीनों में रेलवे ने विकास कार्य और मेंटेनेंस का हवाला देकर करीब 320 से अधिक ट्रेनों को रद्द किया है जिसके कारण हर हफ्ते करीब 75 यात्री ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है। वही मालगाड़ी का परिचालन नियमित रूप से किया जा रहा है। बार-बार रद्द की जा रही ट्रेनों के कारण यात्रियों में भी इसका रोष काफी देखने को मिल रहा है। रद्द की गई ट्रेनों में बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस,शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस,कुर्ला-शालीमार सुपर फास्ट ज्ञानेश्वेरी एक्सप्रेस जैसी 10 एक्सप्रेस ट्रेने 2 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक रद्द रहेंगी।

रद्द होने वाली गाडियां:-

1. दिनांक 06 से 13 अक्टूबर, 2023 तक बिलासपुर से चलने वाली 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

2. दिनांक 07 से 14 अक्टूबर, 2023 तक पटना से चलने वाली 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

3. दिनांक 02 से 18 अक्टूबर, 2023 तक टाटानगर से चलने वाली 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

4. दिनांक 04 से 20 अक्टूबर, 2023 तक इतवारी से चलने वाली 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

5. दिनांक 01 से 17 अक्टूबर, 2023 तक शालीमार से चलने वाली 18030 शालीमार-कुर्ला एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

6. दिनांक 03 से 19 अक्टूबर, 2023 तक कुर्ला से चलने वाली 18029 कुर्ला-शालीमार एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

7. दिनांक 01 से 17 अक्टूबर, 2023 तक टाटानगर से चलने वाली 18113 टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

8. दिनांक 02 से 18 अक्टूबर, 2023 तक बिलासपुर से चलने वाली 18114 बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

9. दिनांक 02, 03, 06, 07, 09, 10, 13 एवं 14 अक्टूबर, 2023 तक कुर्ला से चलने वाली 12101 कुर्ला-शालीमार सुपर फास्ट ज्ञानेश्वेरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

10. दिनांक 04, 05, 08, 09, 11, 12, 15 एवं 16 अक्टूबर, 2023 तक शालीमार से चलने वाली 12102 शालीमार-कुर्ला सुपर फास्ट ज्ञानेश्वेरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

बीच में समाप्त होने वाली गाडियां:-

1. दिनांक 02 से 18 अक्टूबर, 2023 तक गोंदिया एवं झारसुगुडा से चलने वाली 08861/08862 गोंदिया-झारसुगुडा-गोंदिया मेमू स्पेशल पैसेंजर रायगढ़ एवं झारसुगुडा के बीच रद्द रहेगी ।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडिया:-

1. दिनांक 02, 05, 09, 12 एवं 16 अक्टूबर, 2023 तक भुवनेश्वर से चलने वाली 12880 भुवनेश्वर-कुर्ला एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुडा-टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी ।

2. दिनांक 04, 07, 11, 14 एवं 18 अक्टूबर, 2023 तक कुर्ला से चलने वाली 12879 कुर्ला-भुवनेश्वर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुडा होकर चलेगी ।

3. दिनांक 03, 10 एवं 17 अक्टूबर, 2023 तक पूरी से चलने वाली 22866 पूरी-कुर्ला एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुडा-टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी ।

4. दिनांक 05, 12 एवं 19 अक्टूबर, 2023 तक कुर्ला से चलने वाली 22865 कुर्ला-पूरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुडा होकर चलेगी ।

दिनांक 02 से 18 अक्टूबर, 2023 तक रेल यात्रियो की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुये रायगढ़ एवं झारसुगुडा के बीच 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस को पैसेंजर बनकर चलेगी।

error: Content is protected !!
Letest
दशरंगपुर में तीन लोगों को कुचलने वाले चार आरोपी गिरफ्तार.. ओडिशा बॉर्डर से पकड़े गए आरोपी सीपत:-400 साल पुरानी मां मन्नादाई की महिमा, 60 से बढ़कर 827 हुए ज्योति कलश; पांच जिलों में गूंज रही ... दो दिन पहले घर से लापता व्यक्ति की शिव घाट में मिली लाश... मौत की वजह तलाश रही पुलिस, बिलासपुर: घर से बिना बताए निकली 10 वर्षीय छात्रा लापता, सिविल लाइन पुलिस कर रही तलाश मल्हार: बिजली बंद होने का भरोसा देकर छत पर चढ़ाया मजदूर, 11 केवी की चपेट में आने से गई जान, तीन महीन... बिजली बिल जीरो, कमाई भी शुरू! पीएम सूर्यघर योजना से बदली उपभोक्ता की जिंदगी, बिलासपुर में 100 करोड़ ... कोटा: नवापथरा मोड़ पर मौत बनकर आया ट्रक, बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, भाई घायल, मासूम बे... मल्हार:- चरित्र पर सवाल, विवाद और फिर मौत! महिला की आत्महत्या मामले में आरोपी जीजा गिरफ्तार, बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार