जंगल

जैविक खेती को बढ़ावा देने किसानों को उत्साहित कर रहा भारतीय किसान संघ

डेस्क

एक दौर था जब भारत के किसान पारंपरिक विधि से खेती किया करते थे ।उस दौर में यह कहा गया कि पुरानी पद्धतियों की वजह से भारत की खेती पिछड़ रही है और भारतीय किसानों को उन्नत खेती के लिए प्रोत्साहित किया गया। खाद , कीटनाशक और तमाम तरह के उपकरणों के साथ हाइब्रिड खेती को प्रोत्साहित किया गया।

नतीजतन भारत के कृषि उत्पाद जहर बनते चले गए। एक बार फिर वक्त का पहिया उल्टा घूमता दिख रहा है और देश भर में जैविक खेती को अपनाने की वकालत की जा रही है।इसी कड़ी में भारतीय किसान संघ के तत्वावधान में रविवार को ग्राम बिरकोना में ग्रामीणों को 150 फलदार वृक्ष देकर ग्राम बिरकोना में जैविक खेती करने एवं हाइब्रिड के बीजों से बचने की सलाह दी गयी ।

इस अवसर पर भारतीय किसान संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष गजानंद दिघ्रस्कर , किसान संघ के जिला अध्यक्छ धीरेन्द्र दुबे , मंत्री , विजय यादव , जिला पंचायत सदस्य राजेश सूर्यवंशी , ग्राम के सरपंच प्रतिनिधि , मनीराम सूर्यवंशी ,कृष्णकुमार गुप्ता , रामनारायण साहू , दयाराम यादव , अम्बिका प्रसाद राजकुमार सूर्यवंशी दरसराम मरकाम , पुरषोत्तम यादव रामप्रसाद धीवर अर्जुन बरेठ सहित सैकड़ों ग्रमीण उपस्थित थे ।

error: Content is protected !!
Letest
कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत