छत्तीसगढ़

ड्राई डे पर बेच रहे थे शराब, लोरमी पुलिस ने धर दबोचा

आकाश मिश्रा

ड्राई डे पर जाम छलकाने वालों को शराब उपलब्ध कराने, अवैध रूप से शराब बेचने वालों को लोरमी पुलिस ने धर दबोचा। बुधवार को गांधी जयंती पर ड्राई डे था और शराब दुकानें बंद थी ।इसी दौरान शांति व्यवस्था ड्यूटी में लगे लगी टीम को सूचना मिली कि बाजार पारा लोरमी में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। पुलिस ने तत्काल वहां दबिश दी तो उन्हें डोमन गुप्ता पूर्व डमरु गुप्ता, पेंड्री तालाब निवासी चंचल जयसवाल और घोरबंद निवासी प्रेम प्रताप रात्रे, ड्राई डे पर भी शराब बेचते मिले। इनके पास से पुलिस ने 29 पाव देसी शराब, 2 लीटर महुआ शराब और 8 बोतल बियर जब किया है ।पता चला कि यह तीनों लंबे वक्त से अवैध रूप से शराब बेचते रहे हैं। साथ ही अन्य नशीली वस्तुओं के कारोबार में भी तीनो लिप्त थे।तीनों के खिलाफ प्रतिबन्धात्मक धाराओं के तहत लोरमी पुलिस ने कार्यवाही की है। थानेदार बदलने के बाद अचानक लोरमी पुलिस काफी सक्रिय नजर आ रही है । यहां पिछले कुछ महीनों में शराब का अवैध कारोबार खूब फल फूल रहा था। पुलिस संरक्षण में चल रही गतिविधियां ड्राई डे पर भी जारी थी। शायद उन्हें इस बात का इल्म नहीं था कि लोरमी के थानेदार बदल चुके हैं।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,