छत्तीसगढ़बिलासपुर

जीरो टॉलरेंस मोड में नगर निगम, सफाई कार्य में अनुपस्थित रहने वाले 3 कर्मचारी सस्पेंड,

स्वच्छ बिलासपुर के अभियान में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, लापरवाही बरतने वालों पर भविष्य में भी कार्रवाई की जाएगी

सत्याग्रह डेस्क

काफी समय से ड्यूटी से नदारद और सफाई कार्य में लापरवाही बरतने वाले तीन नियमित सफाई कर्मचारियों को आज निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने निलंबित कर दिया। निलंबन की कार्रवाई से महकमे में स्पष्ट संदेश है कि सफाई कार्य में लापरवाही बरतने वालों की खैर नहीं है।

स्वच्छता में बिलासपुर को नंबर वन बनाने में जुटें निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय के प्रयासों में पानी फेरने वाले तीन नियमित सफाई कर्मचारियों को आज कमिश्नर पाण्डेय ने सस्पेंड कर दिया। विवेक नहारकर,योगेश मूलचंद,कंकड़ किशन.ये तीन निगम कर्मचारी लगातार अपने कार्यों में अनुपस्थित रहते थे,जिससे सफाई कार्य प्रभावित हो रही थी।

कई बार नोटिस जारी कर चेतावनी देने के बावजूद इन कर्मचारियों पर कोई असर नहीं हो रहा था.अंततः कमिश्नर ने कड़ी कार्रवाई करते हुए इन्हें निलंबित कर दिया। गौरतलब है कि कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय के निर्देश पर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ बनाने के लिए काफी प्रयास किए जा रहे हैं जिसमें नियमित सफाई के अलावा डोर टू डोर कचरा कलेक्शन,रात्रिकालीन सफाई,सड़के-डिवाइडर की धुलाई, और अभी हाल ही में कमर्शियल कांपलेक्स में नाइट कचरा कलेक्शन का कार्य शुरू किया गया है। जिसकी मानिटरिंग करने निगम कमिश्नर पाण्डेय स्वयं सड़कों पर निकल रहें हैं।

सफाई कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी-प्रभाकर पांडे

निलंबन की कार्रवाई पर बात करते हुए निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने कहा कि इन कर्मचारियों को काफी समय से चेतावनी दी जा रही थी पर ये नहीं सुधर रहे थे,इसलिए कार्रवाई की गई। आगे उन्होंने कहा कि स्वच्छ बिलासपुर के अभियान में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, लापरवाही बरतने वालों पर भविष्य में भी कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...