बिलासपुर

यातायात जागरूकता अभियान का दिख रहा असर…छात्रों की पहल से मिल रही सफलता, एक छात्र ने दिखाई ईमानदारी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – निजात अभियान के साथ साथ यातायात पुलिस की जागरूकता अभियान को लेकर स्कूली छात्रों और युवाओं में सकारात्मक असर होने लगा है इसका एक उदाहरण शनिवार को देखने को मिला जहां राजेंद्र नगर चौक स्थित गुम हुए बैग को एक छात्र द्वारा पुलिस तक पहुंचा गया। जिसे यातायात डीएसपी संजय साहू ने प्रार्थी को सौप दिया है। इस मामले में उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि नर्मदा नगर निवासी संदीप कुमार कश्यप का बैग 15 सितंबर को राजेंद्र नगर में खो गया था। जो लावरिस हालात में कक्षा दसवीं के छात्र कुणाल बक्शी को मिला। जिसमे एप्पल का आई पैड और प्रार्थी के महत्वपूर्ण समान रखा हुआ था।

जिसकी जानकारी छात्र कुणाल बक्शी ने अपने पिता अमन बख्शी को दी। फिर उन्होने मामले की जानकारी यातायात डीएसपी संजय साहू को दी। जिसके आधार पर डीएसपी संजय साहू ने प्रार्थी से संपर्क कर प्रार्थी संदीप को सुपुर्द कर दिया है। दसवीं के छात्र द्वारा जो ईमानदारी का परिचय दिया गया है वो तारीफ़ के काबिल है।

वही इस घटना ने स्थानीय पुलिस और आम जनता के बीच के सार्थक रिश्ते का परिचय दिया है। जिसको लेकर यातयात पुलिस लगातार जागरूकता के साथ आम जनता से परस्पर बेहतर संबंध स्थापित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम कर रहे हैं, इसी कड़ी में शनिवार को शहर के विभिन्न चौक में यातायात जागरूकता अभियान कार्यक्रम चलाया गया।

इस संबंध में डीएसपी ट्रैफिक संजय साहू ने बताया कि यातायात जागरूकता के लिए समाजिक संगठन, अन्य संगठन सामने आकर यातायात के प्रति जन समूह को जागरूक करती हैं, जिसमे यातायात का पूरा सहयोग रहता हैं और जागरूकता कार्यक्रम निरंतर होते रहना चाहिए जिसमे यातायात पुलिस द्वारा “यातायात की पाठशाला” शहर के शैक्षणिक संस्थानों में निरंतर जारी है।

उक्त जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था के अध्यक्ष मिंटू अरोड़ा एवं सचिव संध्या चंद्रसेन एवम डी एस पी ट्रैफिक के नेतृत्व में संस्था की लगभग 40 छात्र-छात्राओं द्वारा शनिवार को बिलासपुर शहर के मंदिर चौक, नेहरू चौक, देवकीनंदन चौक, अग्रसेन चौक में राहगीरों व वाहन चालको को “तख्ती में यातायात जागरूकता स्लोगन” लिखकर प्रदर्शित कर, उन्हें जागरूक करने का प्रयास किया, साथ ही हेलमेट की अनिवार्यता बताते हुए ऐसे दो पहिया चालक जिनके पास हेलमेट नहीं था,

उन्हें यातायात बिलासपुर के प्रभारी डीएसपी संजय साहू के द्वारा हेलमेट प्रदान किया गया और लोगो को हेलमेट के प्रति जागरूक किया। इस संपूर्ण कार्यक्रम में सचिव संध्या चंद्रसेन, मनीषा समवेल,जिला रोड सेफ्टी सेल प्रभारी सब इंस्पेक्टर उमाशंकर पांडे, सउनि राम प्रताप यादव, डीडी सिंह,आरक्षक जावेद अली,रोशन खेस, यासीन हुसैन, भुनेश्वर, शैलेंद्र सिंह,संदीप त्रिपाठी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल... सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या, बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स... रातभर ड्यूटी के बाद सुबह मिली मौत की खबर! कुरेली सब-स्टेशन में करंट लगने से ऑपरेटर अमन साहू की दर्दन... सीपत की महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर अश्लील गाली-गलौज... CM हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले ने ह... बिलासपुर: वाजपेयी चेम्बर के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी, सामान जलकर खा...