पचपेड़ी

मूकबधिर बेटे का अपहरण कर पिता से बदला लेने का मामला…. फिरौती मांगने से पहले आरोपी तक पहुँची पचपेड़ी पुलिस

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र से बदला लेने एक मूकबधिर बच्चे का अपहरण और फिरौती वसूल करने का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए फिरौती मांगने के पहले ही आरोपी को गिरफ्तार कर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है।मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी समारू राम बंजारे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 04.10:2023 के उसका बड़ा लड़का रितिक कुमार उम्र 9 साल का जो गुंगा बहरा है बोल नही सकता वह खेलने के लिये बाहर निकला उसके बाद घर वापस नही आया आस पास एवं गांव मे पता तलाश किया नही मिला उसके लड़के रितिक कुमार बंजारे को कोई व्यक्ति बहला फुसला कर कहीं ले गया है पूर्व में गांव के दिनबंधु उर्फ झकल्ला से उसका विवाद हुआ था उसे शंका है कि उसके लड़के को दिनबंधु ले गया होगा। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना पचपेडी में अपराध धारा 363 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना कार्यवाही मे लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये पचपेड़ी पुलिस टीम के द्वारा संदेही / आरोपी दीनबंधु उर्फ इकल्ला के घर तत्काल दाबिश दी गई आरोपी दीनबंधु के कब्जे से उसके घर चिगराजपारा बिलासपुर से अपहृत बालक रितिक बंजारे को बरामद किया गया, आरोपी दीनबंधु से मनौवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई पूछताछ में आरोपी द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार कर बताया की उसके पिता की हत्या समारू राम बंजारे ने कई साल पहले किया था जिससे आरोपी दीनबंधु का बचपन और जवानी गरीबी में गुजरी है समारू जेल से छुड़ने के बाद अपने परिवार के साथ मजे से रह रहा था

जिससे बदला लेने के लिए आरोपी दीनबंधु द्वारा समारू राम बंजारे के लड़के रितिक जो गुंगा बहरा है उसको अगवा कर समारू से 7-8 लाख रूपये फिरौती मांगने का प्लान बनाया और अपने प्लान के अनुसार दिनांक 04.10.2023 को ग्राम लोहर्सी से समारू के लड़के रितिक को अपहरण कर चिगराजपारा बिलासपुर ले गया था और फिरौती की रकम मांगने हेतु समारू राम बंजारे से संपर्क करने का प्रयास कर रहा था। आरोपी से अपराध में प्रयुक्त एक्टीवा वाहन जप्त किया गया । अपहृत बालक को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौप दिया गया है। आरोपी दीनबंधु ऊर्फ झकल्ला पिता बावरीलाल बंजारे उम्र 48 वर्ष लोहर्सी थाना पचपेडी को गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर केन्द्रीय जेल बिलासपुर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार पाण्डेय, स. उ .नि.मानिक लाल लहरे , शिव कुमार साहू आरक्षक रघुनाथ रेड्डी विशेष योगदान रहा ।

error: Content is protected !!
Letest
दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ... विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पैसे मांगने का आरोप.... प्रधान आरक्षक निलंबित, ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प...