जांजगीर चाँपा

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में महिला सम्मेलन और मतदान शपथ का हुआ आयोजन…मेहंदी, रंगोली के माध्यम दिया गया संदेश

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिला कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में 05.10.2023 को नगर पंचायत शिवरीनारायण के सांस्कृतिक भवन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया , जिसके तहत् महिला सम्मेलन एवं मतदान शपथ कराया गया ।

जिसमें मुख्य अतिथि अश्वनी चंद्रा तहसीलदार शिवरीनारायण, संध्या वर्मा मुख्य नगरपालिका अधिकारी न.पं. शिवरीनारायण एवं कौशिक प्रोफेसर उपस्थित थे ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मतदाता एप्प के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई, यह भी बताया गया कि 17 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति मतदाता सूची में अपना पंजीकरण करा सकते है ।

कार्यक्रम में मतदान के प्रति जन जागरूकता लाने पर जोर दिया गया मतदान के अधिकार के महत्व को बताया गया, उपस्थित समस्त प्रतिभागियों को पंकज शुक्ला परियोजना अधिकारी नवागढ़ के द्वारा मतदान शपथ दिलाया गया ,

किशोरी बालिकाओं में रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से मतदान हेतु जन जागरूकता लाने का प्रयास किया गया , पर्यवेक्षक , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता , सहायिका किशोरी बालिकाओं के द्वारा मतदान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया ।

सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर मतदान के प्रति जागरूकता लाने प्रेरित किया गया । कार्यक्रम में सेक्टर पर्यवेक्षक , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता , किशोरी बालिकाएं लगभग 300 की संख्या में उपस्थित हुई।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार