रायपुर

कोरोना अपडेट:- प्रदेश में आज भी कोरोना का ग्राफ रहा हाई, मिले नए 305 पॉजिटिव मरीज….4 की मौत भी, राजधानी, न्यायधानी सहित 15 जिलों से हुई पहचान

रमेश राजपूत

रायपुर – भारत में वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण से 35 राज्य, केन्द्र शासित प्रदेश प्रभावित हैं , जिनमें कुल 1385522 प्रकरणों की पुष्टि हो चुकी है और कुल 32063 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है । छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कोरोना वायरस के 286291 सेम्पल्सकी जांच हो चुकी है जिसमे 7489 पॉजिटिव मरीजों की  पहचान की गई , जिनमें अब तक कुल 4944 मरीज स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किए गए, वही 2502 मरीज सक्रिय हैं । प्रदेश में आज कुल नए 305 कोरोना पॉजीटिव मरीजों की पहचान की गई है, जिसमें रायपुर से 161 , दुर्ग से 80 , बिलासपुर से 18 , बलौदाबाजार से 16 , राजनांदगांव से 13 , कांकेर से 05 , मुंगेली , सूरजपुर व कबीरधाम से 02-02 , बालोद , बेमेतरा , महासमुंद , सरगुजा , कोरिया व दंतेवाड़ा से 01-01 मरीज शामिल है, वही बीती रात जांजगीर – चांपा जिले से कुल नए 02 कोरोना पॉजीटिव मरीजों की पहचान की गई थी।

इनके अलावा प्रदेश में 4 मौंते भी इस महामारी से हुई है, जिसमें जिला रायपुर से नयापारा निवासी 46 वर्षीय महिला को सांस लेने में तकलीफ और गंभीर बीमारी से पीड़ित थी उनकी मौत डॉ . बी.आर. अम्बेडकर हॉस्पीटल में हो गई, वही जिला बलौदाबाजार से बिलाईगढ़ निवासी 38 वर्षीय महिला की मेकाहारा में मृत्यु हो गई । जिला सूरजपुर से 20 वर्षीय युवक की सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से मृत्यु हो गई , युवक को बेहोशी की स्थिति में अन्य राज्य से सी.एच.सी. बिहारपुर , जिला सूरजपुर छ.ग. लाया गया था , जो पूर्व से ही बुखार सर्दी , कफ व खांसी से पीड़ित था । मरीज कालांतर में कोरोना पॉजीटिव पाया गया , मेडिकल कॉलेज अस्पताल अम्बिकापुर में शिफ्टींग के दौरान रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई, जिला दुर्ग से 72 वर्षीय पुरुष को सांस लेने में तकलीफ , कफ , बुखार व सोरायसिस से पीड़ित था उनकी मृत्यु सेक्टर -9 , अस्पताल भिलाई में हो गई, मरने वाले सभी मरीज अन्य बीमारियों के साथ ही कोरोना पॉजीटिव पाए गए थे। 

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार