कोटा

दर्दनाक सड़क हादसा: पिकअप की चपेट में आई बाइक, पति-पत्नी और मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत…एक बच्चा घायल,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बेलपान मेले से लौटते समय एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और उनकी मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा जिले के कोटा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग पर बाँसझार चौक के पास हुआ, जिसने पूरे इलाके को गहरे शोक में डुबो दिया। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम बांसाझार निवासी जमनेश यादव अपनी पत्नी संतोषी यादव और बच्चों के साथ बाइक क्रमांक CG 10 AA 0364 से बेलपान मेला घूमकर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कोटा-लोरमी मुख्य मार्ग पर पहुंची, तभी तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने लापरवाहीपूर्वक सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार सभी लोग सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में जमनेश यादव 36 वर्ष, उनकी पत्नी संतोषी यादव 26 वर्ष और उनकी 13 वर्षीय बेटी अनिशा यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनका छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तत्काल नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के दौरान पति-पत्नी और बच्ची को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर स्थित निजी अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही कोटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पिकअप क्रमांक CG 28 R 7108 वाहन को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। इस हृदय विदारक घटना के बाद मृतकों के गांव में मातम पसरा हुआ है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और घायल बच्चे के बेहतर इलाज की मांग की है। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की गंभीर आवश्यकता को उजागर करता है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में खनिजों के अवैध खनन और परिवहन पर बड़ी कार्रवाई...14 वाहन जब्त मल्हार:- किराना दुकान में अवैध शराब बिक्री करते आरोपी गिरफ्तार, 55 नग देशी शराब के साथ बिक्री की रकम... स्कार्पियो पर पुलिस लिखकर घूम रहे बाउंसर…. वीडियो वायरल होने के बाद वाहन जब्त, मामला दर्ज रतनपुर:- अज्ञात चोरों का आतंक....रात में घर घुसकर चोरी की घटना, जेवर और नगदी ले उड़े चोर, सीपत में दर्दनाक हादसा: खारून नदी में अवैध रेत परिवहन कर रहे ट्रैक्टर से गिरा चालक, पहियों के नीचे आ... बिलासपुर में फिर चेन स्नेचिंग, स्कूटी सवार युवती से सोने की चेन छीनकर बदमाश फरार बर्ड फ्लू अलर्ट: बिलासपुर में बर्ड फ्लू की हुई पुष्टि, नियंत्रण के लिए प्रशासन ने कसी कमर...10 किमी ... एक ही रात में 6 वारदातें: हत्या और लूटपाट का मुख्य आरोपी रामनाथ गोंड गिरफ्तार....घटना से मचा था आतंक... चेन स्नेचिंग: बाइक सवार बदमाशों ने युवती को बनाया निशाना...सोने की चेन लूटकर फरार बहुप्रतीक्षित मल्हार महोत्सव का 28 और 29 मार्च को होगा भव्य आयोजन...जिला प्रशासन जुटा तैयारी में,