तखतपुर

फिर एक दुष्कर्मी ने रिश्तों का तोड़ा भरोसा…विश्वास हासिल कर नाबालिग की लूट ली अस्मत

भुवनेश्वर बंजारे

तखतपुर – रिश्तेदारी का फायदा उठाकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में प्रार्थिया के शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली नाबालिग लड़की के घर से पारिवारिक रिश्तेदारी होने का फायदा उठाकर घुण्डुकापा निवासी शिवशंकर साहू आता जाता था। वह पूर्व में नाबालिग को अकेले पाकर जबरन डरा धमकाकर दुष्कर्म कि घटना को अंजाम दिया था, जिसके बाद से वह लगातार दुष्कर्म कि घटना को अंजाम देते रहा। जिससे तंग आकर नाबालिग ने अपने परिजनों से इसकी शिकायत की। जहां परिजनों ने मामले कि एफ आई आर दर्ज कराई। इधर मामले में पुलिस ने तत्काल ही आरोपी के ठिकानों में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कार्यवाही में -निरी. एस.आर. साहू थाना प्रभारी तखतपुर, आरक्षक आकाश निषाद, मनमोहन कोशले, की भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-...