छत्तीसगढ़राजनीति

राम भरोसे राम मंदिर, रूठे कार्यकर्ताओं को हीरा कहकर मनाने की कोशिश

चुनाव में हार जीत चलती रहती है। लेकिन भाजपा मैदान छोड़कर भागेगी नही सरोज पांडेय

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

बिलासपुर-सोमवार को भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय बिलासपुर पहुची। इस दौरान उन्होंने करबला रोड स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। वही विधानसभा चुनाव में हार और आगामी लोकसभा चुनाव के संबंध में पार्टी की रणनीति पर प्रतिक्रिया दी। वही राष्ट्रीय महासचिव ने भाजपा की हार की वजह कांग्रेस के घोषणा पत्र को बताया।

पिछले दिनों दिल्ली में भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न हुआ। जिसमें देशभर से पहुचे भाजपा कार्ययकर्ताओ को लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र मोदी सरकार के पांच साल के कार्यकाल को जनता के बीच लेकर जाने के निर्देश दिए। इसके लिए भाजपा देशभर में मोदी सरकार के कार्यकाल की जानकारी देने प्रेसवार्ता का आयोजन कर रही है जिसमे मोदी शासनकाल के उपलब्धियों की जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को बिलासपुर के करबला रोड स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता का आयोजन हुआ। जिसमें भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव सरोज पांडेय शामिल हुई। प्रेसवार्ता के दौरान राष्ट्रीय महासचिव ने बताया कि मोदी सरकार के कार्यकाल को लगभग पांच साल का वक़्त पूरा होने को आया है लेकिन सरकार पर कोई भी भ्रस्टाचार के आरोप नही लगे है। हालाँकि विपक्ष सरकार पर राफेल पर सरकार को घेरने का प्रयास जरूर कर रहा है लेकिन लोकसभा में रक्षामंत्री ने सभी बाते स्पष्ट कर दी है। वही सर्वोच्च न्ययालय ने भी राफेल सौदे को उचित ठहराया है।

सर्वण आरक्षण और पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक आयोग का दर्जा देने पर जिक्र करते हुए राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि सरकार का मंत्र सबका साथ सबका विकास का है वही उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। लिहाज़ा संगठन के माध्यम से बातों को रखने का प्रयास किया जा रहा है। वही राष्ट्रीय महासचिव ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र छह कार्यक्रम तय हुए है। जिसे मेरा परिवार भाजपा परिवार दिया गया है। वही जल्द ही इसकी शुरुवात होगी।

विधानसभा चुनाव में हार के बाद कार्ययकर्ताओ पर हो रहे दोषारोपण पर राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि चुनाव में कार्ययकर्ताओ ने काफी मेहनत की है। वही इन्ही कार्ययकर्ताओ की वजह से वे तीन बार प्रदेश में सरकार भी बना सके है। चुनाव में हार जीत चलती रहती है। लेकिन भाजपा मैदान छोड़कर भागेगी नही।वही महासचिव ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र चुनाव में भारी पड़ गया जिसकी वजह से चुनाव में उनकी पार्टी को हार झेलनी पड़ी है। वही आगामी लोकसभा चुनाव के संबंध में उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष की अगवाई में ही लोकसभा का चुनाव लड़ा जाएगा।

भाजपा नेत्री के बयानों के कई मायने निकाले जा रहे हैं जाहिर है कि लोग समझ रहे हैं कि विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद अब रमन सिंह के नेतृत्व में पार्टी चुनाव नहीं लड़ना चाहती यानी बीजेपी उनसे किनारा कर रही है वहीं जिस प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात कही जा रही है उनसे कार्यकर्ता खासे नाराज है जिस पर मरहम लगाते हुए सरोज पांडे ने कहा कि कार्यकर्ता उनके लिए हीरे के समान अनमोल है और कार्यकर्ताओं की वजह से ही 3 मर्तबा जीत हासिल हुई थी उन्होंने डैमेज कंट्रोल की कोशिश जरूर की लेकिन राम मंदिर के मुद्दे पर ऐसा कुछ कह गई जिससे विवाद और गहरा गया राम मंदिर के सवाल पर सरोज पांडे ने कहा कि जब राम जी की मर्जी होगी तभी मंदिर बनेगा इससे स्पष्ट है कि भारतीय जनता पार्टी राम मंदिर पर अध्यादेश लाने से रही और भाजपा के लिए राम मंदिर एक सियासी मुद्दा भर है राम मंदिर बनेगा जरूर लेकिन कब बनेगा यह बताने से पार्टी के नेता हमेशा परहेज करते हैं ।

राम मंदिर इस बार चुनाव में भी बड़ा मुद्दा होगा स्वर्ण आरक्षण से ,रूठा हुआ मतदाता भाजपा की ओर इतनी आसानी से आने वाला नहीं है विपक्ष संगठित होता जा रहा है ऐसे में भाजपा नेताओं को इस तरह की बयानबाजी से बचने की जरूरत है जिससे पार्टी को हित की जगह अहित होने की संभावना अधिक है

error: Content is protected !!
Letest
सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ...