पचपेड़ी

पुरानी रंजिश में कुल्हाड़ी और लाठी से हमला…पचपेड़ी पुलिस ने किया मामला दर्ज,

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र के ग्राम बिनौरी में पुरानी रंजिश को लेकर उपजे विवाद के बाद युवको द्वारा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसकी लिखित शिकायत प्रार्थी नकुल बंजारे ने दर्ज कराते हुए बताया है कि बुधवार की शाम करीब करीब 7 बजे प्रार्थी के बड़े भाई सिकंदर बंजारे उपेन्द्र बावरे के बाडी के पास था। तभी गांव के अतुल बावरे, मनीष बावरे और अन्य व्यक्ति के द्वारा पुरानी रंजीश को लेकर सिकंदर बंजारे को गाली गलौच कर झगडा विवाद कर रहे थे। तभी बीच बचाव करने प्रार्थी गया। इस दौरान अतुल बावरे, मनीष बावरे एवं अन्य व्यक्ति के द्वारा उसके साथ भी गाली गलौज शुरू कर दी। जिसे मना करने पर अतुल बावरे अपने हाथ में रखे टंगिया से प्रार्थी के सिर और कंधा में वार कर दिया। यही नहीं वहा मौजूद मनीष अपने हाथ में रखे डण्डा से प्रार्थी को पीटा। जिससे प्रार्थी को काफी चोट आई है। इधर मामले में पचपेड़ी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी