रतनपुर

शारदीय नवरात्र 15 अक्टूबर से होगा प्रारंभ..मां महामाया मंदिर ट्रस्ट के द्वारा नवरात्रि की तैयारीयों को लेकर की गई आवश्यक बैठक

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – जिले के धार्मिक एवं पर्यटन स्थल रतनपुर में स्थित मां महामाया मंदिर में नवरात्र की तैयारियां जोर शोर की जा रही है। 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र प्रारंभ होने जा रहा है जिसकी तैयारियों को लेकर महामाया मंदिर ट्रस्ट के द्वारा सम्मानित नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किया जाता है उसी कड़ी में आज महामाया ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर एवं मैनेजिंग ट्रस्टी अरुण शर्मा के नेतृत्व में बैठक रखी गई।

जिसमें नवरात्रि में दर्शनार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए सुझाव मांगे गए जिसमें बड़ी संख्या में नगर के प्रतिष्ठित नागरिकों के द्वारा साफ सफाई, पानी, व्यवस्था, भंडारा ,जस गीत इत्यादि व्यवस्था के लिए सुझाव दिए गए जिसे मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों के द्वारा सुना गया और उस पर अमल करने की बात कही गई। मन्दिर ट्रस्ट के अध्यक्ष आशीष सिंह ठाकुर ने बताया कि इस बार एक नया सुझाव आया है कि दर्शनार्थीयो के लिए लाईन में जो बुजुर्ग घंटों खड़े रहते हैं उनकी सुविधा के लिए इस बार जगह जगह बैठने के लिए कुर्सी की व्यवस्था की जाएगी

वहीं उन्होंने कहा कि नवरात्रि के दौरान सुबह 5 बजे से रात्रि 12 बजे तक मंदिर के पट खुले रहेंगे और सप्तमी के दिन 24 घंटे दर्शन लाभ मिलेगा, जिससे नवरात्रि पर्व में दर्शनार्थीयो को देवी दर्शन का लाभ सुगमता के साथ मिल सकें और उन्हें आवागमन इत्यादि में कोई परेशानी ना हो इसके लिए मंदिर ट्रस्ट प्रबंधन के द्वारा व्यवस्था की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ...