बिलासपुर

बिलासपुर: हथियार लहरा कर लोगों को डरा धमका रहे दो युवको को,सरकंडा पुलिस ने किया गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – रिहायशी कॉलोनी और हॉस्पिटल के पास में राहगीरों को हथियार लेकर डराने धमकाने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा पुलिस को पैट्रोलिंग पार्टी को सूचना मिली कि अशोक नगर राजस्व कालोनी के पास एक व्यक्ति चाकू तथा फरसानुमा हथियार रखा है,जो आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है,

इसी प्रकार अपोलो चौक पर एक व्यक्ति चाकू लेकर घूम रहा है। जिसपर पुलिस ने दोनों ही जगहों में दबिश देकर राजस्व कालोनी सरकण्डा निवासी प्रदीप साहू और अपोलो चौक निवासी राजेन्द्र उर्फ कारी ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया है।

जहां प्रदीप साहू के पास 01 धारदार चाकू एवं 1 फरसानुमा हथियार और राजेन्द्र उर्फ कारी ध्रुव के पास से एक चाकू बरामद किया गया है। दोनो आरोपियों के विरूद्ध पुलिस ने आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत पृथक-पृथक कार्यवाही की है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क...