सक्ती

घर मे घुसकर चाकू की नोक पर महिला से लूट की घटना, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार,

भुवनेश्वर बंजारे

बाराद्वार– महिला को घर में अकेला पाकर घर में घुसकर लूटपाट करने वाले आरोपी को बाराद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बाराद्वार थाना क्षेत्र अंतर्गत पासीद रोड किरारी निवासी मोनिका राठौर ने थाने में शिकायत करते हुए बताया कि 10 अक्टूबर को प्रार्थिया घर के अंदर बाथरूम में कपडा धो रही थी उसी समय एक अज्ञात ब्यक्ति घर के बाहर के बाउण्ड्री को कूद कर कमरे के अंदर आया। और बाथरूम में पहुंच चाकू की नोक पर महिला के गले से मंगलसूत्र लूट कर फरार हो गया। इधर मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कि तभी पुलिस को जानकारी मिली कि उक्त घटना को किरारी भांठापारा निवासी खेमलाल केंवट ने अंजाम दिया है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने चोरी हुए मंगलसूत्र और घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। वही आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक गगन बाजपेयी ,सउनि यश्वंत राठौर, प्रआर. विजय पटेल, आर. फूलचंद जाहिरे ,आर.अलेक्सियुस मिंज, आर. फारूख खान, का योगदान रहा

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,