जांजगीर चाँपा

अवैध रूप से खनिज खनन और परिवहन का मामला…जिले में पकड़े गए 17 प्रकरण में वाहन जब्त, प्रशासन द्वारा की गई कार्यवाही

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में खनिज उड़नदस्ता टीम द्वारा जिले के बलौदा, पहरिया, अकलतरा, नैला, जांजगीर क्षेत्रों में खनिजों के अवैध परिवहन करने वाले वाहनो का आकस्मिक जाँच किया गया। निरीक्षण के दौरान जिले में अवैध परिवहन करने वाले खनिज रेत के 11 प्रकरण (ट्रैक्टर), चूना पत्थर के 06 प्रकरण (01 हाईवा एवं 05 ट्रेक्टर) के प्रकरण दर्ज किया गया।

इस प्रकार जिले में खनिजों के अवैध परिवहन करने वाले कुल 17 वाहनों को जप्त कर खनिज नियमों के तहत कार्यवाही की जाएगी। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरन्तर जाँच किया जा रहा है

तथा अवैध उत्खननकर्ताओं परिवहनकर्ताओं, भण्डारणकर्ताओ के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,