मस्तूरी

मस्तुरी : सुलौनी पंचायत के प्रतिनिधियों की मनमानी…5 परिवारों को कर दिया गया है गांव से बहिष्कृत, पीड़ितों ने कलेक्टर से लगाई गुहार

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के पचपेड़ी तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सुलौनी में शासकीय जमीन पर काबिज 5 परिवारों को बेदखल करने पंचायत प्रताड़ित कर रहा है, जिसमें अन्य ग्रामवासी भी पंचायत का साथ दे रहे है और उक्त परिवारों को गांव से बहिष्कृत कर दिया गया है, जिनसे कोई बात नही करता यहां तक कि उन्हें दुकान से सामान,पीने का पानी, तालाब अन्य सुविधाओं से वंचित कर दिया गया है, वही इन बहिष्कृत परिवार के बच्चों से भी स्कूल में अन्य बच्चे बात नही कर रहे है जिससे उनके दिमाग पर अलग प्रभाव पड़ रहा है। मंगलवार को पीड़ित परिवार ने जिला कलेक्टर से मिलकर अपनी पीड़ा जाहिर की है जहाँ उन्होंने बताया कि गांव में अन्य लोग भी बेजाकब्जा में वर्षों से रह रहे है लेकिन उनके परिवार को ही घर तोड़ने का नोटिस देकर पंचायत पदाधिकारी प्रताड़ित कर रहे है, पीड़ित परिवार ने यह भी बताया कि उनके बुजुर्ग वर्षों से वहाँ कब्जे में रह रहे है, फिर भी उन्हें बहिष्कृत कर दिया गया है। मामले में जिला कलेक्टर अवनीश शरण ने तत्काल एसडीएम से जांच करा उचित कार्रवाई का आश्वासन पीड़ितों को दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,