बिलासपुर

गुगल पर कस्टमर केयर नंबर सर्च करना न्यायलय के स्टेनोग्राफर को पड़ा महंगा, बिना ओटीपी दिए ही खाते से 70 हजार हुए पार..

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – साइबर क्राइम के बढ़ते ग्राफ से लगातार शिक्षित वर्ग भी शातिर ठगो के चपेट में आकर अपनी जमा पूंजी गंवा रहे हैं ताजा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का सामने आया है जहां जिला न्यायालय में कार्यरत स्टेनो ग्राफर के साथ 70000 की ऑनलाइन ठगी हुई है । जिसकी लिखित शिकायत हेमू नगर निवासी निशांत फातिमा हसन ने साइबर थाने के साथ-साथ सिविल लाइन पुलिस में भी दर्ज कराई है जहां उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मीशो एप्स से उन्होंने ऑनलाइन शॉपिंग किया था जिसकी डिलीवरी 7 अक्टूबर को उनको प्राप्त हुई उक्त प्रोडक्ट पसंद नहीं आने की स्थिति में उन्होंने 8 अक्टूबर को उक्त पार्सल को रिटर्न कर दिया लेकिन रिटर्न होने के काफी समय बाद भी उनके द्वारा अदा की गई राशि रिफंड नहीं हुई इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन गूगल से मीशो एप के कस्टमर केयर नंबर सर्च कर उसे पर कॉल किया।
जहां नम्बर बिजी गया, उसके पश्चात मिशु कस्टमर केयर नं. 7029334058 है, मुझे कल करके किसी व्यक्ति द्वारा प्रार्थियां बात की गई, जिसने रिफंड कर आश्वसन दिया। और प्रार्थियां को अपने मोबाइल पर कस्टमर एप डाउन लोड करने के लिये बोला जो स्वयं ही प्रार्थियां मोबाइल पर डाउनलोड हो गया। इसके बाद 11 अक्टूबर को लगातार प्रार्थना के नंबर पर अननोन कॉल आने लगा जिसे उन्होंने इग्नोर कर दिया था कॉल के कुछ समय बाद ही उन्हें पता चला कि उनके बैंक खाते से दो किस्तों में 70000 रुपए आहरित किए गए हैं इसके बाद उन्होंने तत्काल ऑनलाइन इसकी शिकायत साइबर पुलिस से की। इसके बाद उक्त घटना की जानकारी सिविल लाइन पुलिस को भी दी है जहां मामले में साइबर पुलिस के साथ-साथ सिविल लाइन पुलिस ने भी मामला दर्ज कार्यवाही शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान,