बिलासपुर

फिर चुनावी साड़ी होने के संदेह में पकड़ी गई 2 लाख से अधिक की खेप

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – आगामी विधानसभा चुनाव में बांटने के लिए लाई गई लाखों की साड़ियों को सिरगिट्टी पुलिस ने जब्त किया है। मामले में एक आरोपी के कब्जे से 2 लाख 28 हजार की साड़ियां पकड़ी गई। इस कार्रवाई में 285 नग साड़ियां जब्त की गई है। दरअसल, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए बिलासपुर पुलिस और जिला निर्वाचन की एसएसटी द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। इसी दौरान सिरगिट्टी पुलिस को सूचना मिली कि एक संदेही व्यक्ति द्वारा भारी मात्रा में साड़ी परिवहन किया जा रहा है। जहा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी। जहा बन्नाक चौक सिरगिट्टी निवासी रामखेलावन साहू के कब्जे से 285 नग साड़ी मिली है। जिसकी कीमत 2 लाख 28 हजार बताई जा रही है। जिसके संबंध में उक्त व्यक्ति द्वारा किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही करने पर जप्त किया गया। जिसपर सिरगिट्टी पुलिस ने मामले में धारा 102 जाफौ के तहत जब्त कर आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...