बिलासपुर

आखिर कौन थे वह युवक जिन्होंने जयकिशन का अपहरण कर ले ली उसकी जान और मौजूद युवती का क्या था जयकिशन से कनेक्शन ?

डेस्क

रविवार सुबह कोटा थाना क्षेत्र के गनीयारी के पास बेल टुकरी घोंघाडीह रोड में एक युवक की खून से सनी जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर कोटा पुलिस पहुंची । वही जानकारी होने के बाद कोटा एसडीओपी रश्मीत कौर चावला भी मामले की तफ्तीश में लग गई। इसी दौरान पता चला कि सीपत थाना क्षेत्र के मटियारी में रहने वाले जय किशन शिकारी के घर सुबह सुबह करीब 4:00 बजे एक स्कॉर्पियो में सवार होकर दर्जनभर युवक पहुंचे थे जिनके साथ एक युवती भी थी। इन लोगों ने काफी देर तक जयकिशन के घर पर हंगामा किया और उसके साथ मारपीट करते हुए जय किशन को जबरदस्ती अपने साथ लेकर चले गए। जय किशन के घर के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में भी यह सब कुछ दर्ज हो गया। इस घटना के चश्मदीद जयकिशन के दोस्त अतुल ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

इस घटना के बाद से पूरा परिवार दहशत में था और सूचना के बाद पुलिस भी कार और युवक की तलाश कर रही थी कि तभी सुबह बेल टुकरी रोड के खार में लाश मिलने की खबर मिली । दोनों घटनाओं को आपस में जोड़ते हुए जब लाश की शिनाख्त कराई गई तो लाश अपहृत युवक जय किशन शिकारी की ही निकली। मामले में कोटा पुलिस ने अपहरण और हत्या का मामला अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दर्ज कर लिया है।

आखिर विवाद किस बात को लेकर थी और क्यों सुबह-सुबह दर्जनभर युवक जयकिशन के घर पहुंचे थे । इस घटना से उस युवती का क्या कनेक्शन है ? पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज लगने से उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही आरोपी उसकी गिरफ्त में होंगे। पहले तो घर में घुसकर मारपीट की गई, फिर युवक का अपहरण कर लिया गया और इतना ही नहीं उसकी हत्या कर साक्ष्य छुपाने पेट्रोल डालकर उसकी लाश को जलाने की भी कोशिश की गई । आखिर इतने नृशंस ढंग से जयकिशन शिकारी की हत्या क्यों की गई, पुलिस भी यह जानने की कोशिश कर रही है। इधर इस घटना के बाद से पूरे मटियारी इलाके में तनाव की स्थिति है। मटियारी के लोग इस कदर आक्रोशित हैं कि मटियारी पहुंचने वाले किसी भी बाहरी व्यक्ति पर हमला किया जा रहा है। जिसे देखते हुए मटियारी को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है और बड़ी संख्या में यहां चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। जब तक मामले के आरोपी पकड़े नहीं जाते तब तक यहां तनाव की आशंका के मद्देनजर पुलिस पूरी एहतियात बरत रही है।

error: Content is protected !!
Letest
तिफरा काली मंदिर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, स्कूटी और ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 3 घायल, एक अ... धान खरीदी महाअभियान: अन्नदाताओं के स्वागत में सजकर तैयार जिले के 154 केंद्र..1.36 लाख किसानों ने करा... बिलासपुर: लक्ष्मी विसर्जन के दौरान मचा बवाल... हिर्री पुलिस ने 7 युवकों पर की कार्रवाई व्हाट्सएप पर आया PM किसान रजिस्ट्रेशन का APK, इंस्टॉल करते ही क्रेडिट कार्ड से 10.20 लाख पार..मोबाइल... मोबाइल गुम होने के बाद तीन बैंक खातों से 2.96 लाख पार...साइबर ठगी का मामला दर्ज, गाली देने से रोका तो हैवानियत पर उतरा आरोपी! युवक को बेरहमी से पीटा, फिर पेट्रोल डालकर लगा दी आग वोट चोरी के आरोपों पर कांग्रेस का हल्लाबोल, सिरगिट्टी में जन चौपाल लगाकर लोकतंत्र बचाने का लिया संकल... मस्तूरी:- जिस पोते को गोद में खिलाया, उसी ने दादा की बेरहमी से की हत्या, लात-घूंसों से पीटकर उतारा म... नौकरी और अंतरराष्ट्रीय बिजनेस का झांसा देकर 5 लाख की ठगी, क्यू नेट पिरामिड स्कीम में फंसाया, कई बने ... 20 हजार रुपये और जमीन के बंटवारे को लेकर बेटे ने पिता को लोहे के हुक से पीटा और पेट्रोल डालकर जिंदा ...