बिलासपुर

आबकारी विभाग ने की छापेमारी…7 मामलों में 302 लीटर महुआ शराब जब्त, 5 आरोपियों पर हुई कार्रवाई

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शनिवार को आबकारी विभाग का अमला शहर से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में छापेमारी की कार्रवाई की है जहां 7 मामलो में 5 आरोपियों के कब्जे से 302 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर जिला कलेक्टर अवनीश कुमार शरण के निर्देश पर शनिवार को आबकारी विभाग का अमला कोटा,सीपत के ग्राम जाली, टेकर, घोघरा में छापेमारी की कार्यवाही की।

जहां जाली निवासी नंदकुमार से 70 लीटर,रामाधार से 9.5 लीटर,घोघरा निवासी सुरेश यादव से 18 लीटर,जाली निवासी गौतम से 3.5 लीटर महुआ शराब सहित जली निवासी सुनीता के कब्जे से 90 किलो महुआ लाहान मिला है। इसके साथ अज्ञात प्रकरणों में ग्राम जालीथाना टेकर में 48लीटर और 800किलोग्राम महुआ लाहान ग्राम टेकर में 34लीटर महुआ शराब सहित 375किलोग्राम महुआ लाहान जब्त किया गया है।

इन सभी मामलों को मिलाकर 302 लीटर महुआ शराब और 1265किलोग्राम लाहान बरामद किया है। जिन्हें जब्त पर आबकारी विभाग ने आबाकारी एक्ट के तहत कार्रवाई किया है। उक्त कार्यवाही मेपरि.जिला आबकारी अधिकारी स.जि.आब.अधि.अमन सिंग, कल्पना राठौर,छवि पटेल एवं आब. उपनिरीक्षक महेश राठौर,धर्मेंद्र शुक्ला ,

ऎश्वर्या मिंजदिनेश ध्रुव एवं मुख्य आरक्षक जनकराम भगत,उमेश चौहान,आरक्षक प्रभुवन बघेल जयशंकरकमलेश,गौरव,अनिल पाण्डे, की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ: मां महामाया मंदिर रतनपुर में आस्था का उमड़ा सैलाब...23000 से अधिक ज्योति ... पुलिस कस्टडी से फरार हुआ 1 आरोपी...मचा हड़कंप, एसपी ने चार आरक्षको को किया निलंबित, तखतपुर: तेज रफ्तार हाईवा की टक्कर से बाइक सवार 16 वर्षीय किशोरी की मौत...माँ और भाई घायल कोटा : वार्ड पार्षद के 3 वर्षीय पुत्र की सर्पदंश से मौत, मासूम घर के आंगन में बना जहरीले सांप का शिक... एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई: सैकड़ों सिलेंडर और उपकरण जब्त....मचा हड़कंप ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा... रतनपुर: तेज रफ्तार बस ने ली मासूम की जान... स्कूल जाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, पचपेड़ी: घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, गला रेतने के निशान....हत्या या आत्महत्या बना रहस्य मल्हार महोत्सव: कार्यक्रम को लेकर बनी सहमति, प्रशासन करेगा आयोजन...25 से 31 मार्च के बीच होंगे रंगार... बिलासपुर:- दोस्त ही निकला कातिल, खेत में मिली थी युवक की खून से लथपथ लाश... दो सगे भाइयों ने मिलकर द...