बिलासपुर

01 नवम्बर से की जाएगी धान की खरीदी, सभी तैयारियां पूरी… पंजीकृत किसान बेचेंगे धान

रमेश राजपूत

मुंगेली – शासन के निर्देशानुसार खरीफ वर्ष 2023-24 में 01 नवंबर से जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की जाएगी। कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। समर्थन मूल्य पर जिले के 105 धान खरीदी केन्द्रों में 01 लाख 05 हजार 485 पंजीकृत किसानों से धान खरीदी की जाएगी। कलेक्टर राहुल देव ने जिला कलेक्टोरेट स्थित कमाण्ड सेंटर में सोमवार को धान खरीदी के संबंध में नोडल अधिकारयों की समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी नोडल अधिकारी धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी का लगातार मानिटरिंग करेंगे और प्रतिदिन उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करेेंगे। धान विक्रय के दौरान पंजीकृत किसानों को किसी भी प्रकार से परेशानी नहीं होनी चाहिए।कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्रों में बायोमैट्रिक डिवाईस की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुव्यवस्थित धान खरीदी के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पाण्डेय, जिला खाद्य अधिकारी देवेन्द्र बग्गा, सीसीबी नोडल संतोष सिंह ठाकुर सहित संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। गौरतलब है कि शासन द्वारा जिले में 04 लाख 80 हजार 754 मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस वर्ष 04 नए धान उपार्जन केन्द्र खोले गए हैं, जिसमें औराबांधा, मोतिमपुर, कोना तथा धपई शामिल है। जिले में अब कुल उपार्जन केन्द्रों की संख्या 105 हो गई है। इन उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की पूरी व्यवस्था का पर्यवेक्षण एवं निगरानी रखने तथा धान उपार्जन, उसका परिदान, बारदानों की समुचित उपलब्धता के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-...