बेलतरा

विधानसभा बेलतरा में कांग्रेस उम्मीदवार विजय केशरवानी उतरे जनसंपर्क में, किया धुआंधार प्रचार अभियान

उमलेश जायसवाल

बेलतरा :– विधानसभा बेलतरा से कांग्रेस उम्मीदवार विजय केशरवानी का क्षेत्र में जनसंपर्क जोरों पर है। शुक्रवार को विभिन्न जोनों में जनसंपर्क कर सभी मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कांग्रेस पार्टी से बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी विजय केसरवानी बेलतरा क्षेत्र में प्रचार के लिए सक्रिय दिखाई दिए। बेलतरा में सबसे पहले उनका स्वागत कर बूँदी के लड्डू से तोल किये साथ ही छत्तीसगढ़ी लोक कला कार्यक्रम से लोगो की भीड़ बनी रही।

केशरवानी गिरजाबंद नवागांव से प्रचार अभियान की शुरुआत की, विधानसभा मुख्यालय बेलतरा में उन्होंने अपने मतदाताओं से निवेदन करते हुए कहा कि बेलतरा से बीजेपी 20 सालों से जीत रही है इस बार कांग्रेस को यहां से विजय दिलाना है जिसके लिए मैं आप लोगों के बीच निवेदन करने के लिए आया हुँ, भाजपा के शासन काल में स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में पिछडा तो वही किसानों की हालत बद से बद्तर हो गई थी। लेकिन अब राज्य में कांग्रेस कि सरकार आते ही किसानों के चेहरे पर खुशी, युवाओं, महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। कांग्रेस सरकार कि विभिन्न योजनाओ से आज छत्तीसगढ़ राज्य के हर वर्गों की जनता खुश है।

भाजपा 15 सालों में जो विकास नही कर पाई उसे हमारे भुपेश बघेल 5 सालों में ही कर दिखाया, भुपेश सरकार जो बोलते है ओ कर दिखाते है, बेलतरा में नवीन कालेज, आत्मानंद इंग्लिस स्कूल, तहसील कार्यलाय देकर बेलतरा को विकास की ओर लेकर गये, भाजपा सिर्फ खोखले वादे करती है। विजय केसरवानी ने कहा कि भूपेश सरकार की 5 साल के कार्यकाल में जो विकास किए हैं उसी के आधार पर हम चुनाव मैदान में लोगों के बीच जा रहे हैं और लोगों का भी रिस्पांस हमारी सरकार के प्रति मिल रही है। और भूपेश है तो भरोसा है कहते हुए पूरे बेलतरा बस्ती पैदल ही लोगो से मिलने अपने प्रचार अभियान से साथ आगे बढ़ गए, बस्ती में गांव वालों ने अपने लोकप्रिय नेता को भरपुर आशीर्वाद देते हुए कांग्रेस की सरकार के साथ कांग्रेस का विधायक बनाने के लिए हामी भरी है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...