मस्तूरी

सड़क हादसा :- अंधेरे में खड़ी हाइवा से टकराए बाइक सवार…चालक की मौके पर मौत पीछे बैठा गंभीर, मस्तूरी थाना क्षेत्र की घटना

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र में शाम 7 बजे के आसपास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई वही पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी तहसील के पास संजय फल उद्यान के सामने बुधवार शाम 7 बजे के आसपास अंधेरे में खड़ी ट्रेलर (हाइवा)क्रमांक CG10-R 9085 से बाइक क्रमांक CG 10 BJ 1971 में सवार दो लोग जो इटवा पाली से मस्तूरी की तरफ आ रहे थे जो टकरा गए।

जिससे बाइक चला रहे संतोष दास मानिकपुरी निवासी ग्राम आंकडीह की मौके पर ही मौत हो गई, वही बाइक में पीछे बैठे कार्तिक राम मरकाम निवासी ग्राम इटवा के सर में गहरी चोट आने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन फानन में मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां डॉक्टर नहीं होने से घायल को इलाज के नाम पर खानापूर्ति कर जमीन में लिटा दिया गया, जहां घायल जमीन में घंटो तड़पता रहा ।

वही परिजन मौके पर डाक्टर और एम्बुलेंस नही होने से और आक्रोशित हो गए, जिसे तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से बिलासपुर रिफर करने की मांग करते हुए मस्तूरी – शिवरीनारायण रोड में चक्काजाम करने का प्रयास किया गया जहां मौके पर पहुंची मस्तूरी पुलिस की समझाइस और तत्काल एम्बुलेंस की सुविधा मिलने से चक्काजाम समाप्त कर दिया गया,

वही घायल को बिलासपुर स्थित सिम्स हॉस्पिटल में रिफर किया गया है वही मृतक के शव को शवगृह में रख दिया गया है जिसका कल पोस्टमार्टम किया जाएगा, मामले में मस्तूरी पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: सुने मकान पर चोरों का धावा...रिटायर्ड आर्मी अफसर के घर से ताला तोड़कर 4.5 लाख के जेवर-नगदी ... बिलासपुर में डीजीपी की बड़ी बैठक: अपराध नियंत्रण, गश्त और विवेचना की गुणवत्ता पर जोर, VIDEO बिलासपुर: 90 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ धरा गया फूड इंस्पेक्टर श्याम वस्त्रकार...उचित मूल्य ... मां की गिरफ्तारी से सदमे में आए बेटे ने लगाई फांसी, तखतपुर क्षेत्र में सनसनी...सर्पदंश मुआवजा फर्जीव... नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार....तीन साल से था फरार न्यायधानी में फिर चाकूबाजी: भेल खाने के दौरान विवाद में 3 युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, कांग्रेस न... सीपत में नगदी समेत 25 लाख की ज्वेलरी की उठाईगिरी: शटर गिराते समय व्यापारी से तीन बैग लेकर फरार हुए न... रतनपुर-कोटा मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर...2 की मौत, 1 गंभीर सीजीरेरा की बड़ी कार्रवाई: भ्रामक विज्ञापन पर बिलासपुर के ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ परियोजना के प्रमोटर प... पचपेड़ी: शादी में आए मेहमान की पानी भरे गड्ढे में मिली लाश... जांच में जुटी पुलिस