मल्हार

मल्हार चौकी प्रभारी की सक्रियता से बची युवक की जान…अंधेरे में खड़ी ट्रेलर से जा भिड़ी बाइक, चालक हुआ लहूलुहान

उदय सिंह

मल्हार – बाइक सवार युवक अंधेरे में खड़ी ट्रेलर नही देख पाए और ट्रेलर के पीछे जा टकराए, इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ मौके पर ही पड़ा था,

जिसकी सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचे मल्हार चौकी प्रभारी विष्णु यादव ने आनन फानन में अपने ही पेट्रोलिंग गाड़ी से घायल युवक को तत्काल मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुँचाया।

मिली जानकारी के अनुसार मल्हार शराब दुकान के पास पिछले 2 दिनों से खराब स्थिति में एक ट्रेलर क्र CG 04 MQ 7568 खड़ी है, जिसे रात 9 बजे के आसपास पचपेड़ी तरफ से आ रहे बाइक क्र CG 04 NO 4525 में सवार युवक नही देख पाए और खड़ी ट्रेलर के पीछे जा टकराया,

जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया वही टक्कर से बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।तभी किसी ने मल्हार चौकी प्रभारी विष्णु यादव को इसकी सूचना दी जहां तत्काल मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए अपने ही पेट्रोलिंग गाड़ी में खुद से बैठा गंभीर रूप से घायल युवक को मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा, जहां गंभीर रूप से घायल युवक का उपचार किया जा रहा है ।

वही प्रारंभिक उपचार में युवक के सिर एवं पैर में गंभीर चोट आने की बात सामने आई है। वही मल्हार चौकी प्रभारी विष्णु यादव ने युवक के पास से मिले मोबाइल से युवक के परिजनों से बात कर घटना की जानकारी देकर स्थिति से अवगत करा दिया है,

वही परिजनों ने बताया की युवक का नाम कृष्णा लहरे पिता ननकू लहरे उम्र 26 वर्ष ग्राम फरहदा थाना सुहेला जिला बलौदा बाजार निवासी है जो बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र में अपने ससुराल जा रहा था जो दुर्घटना का शिकार हो गया फिलहाल युवक की मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र में इलाज हेतु भर्ती कराया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी