बेलतरा

VIDEO: छात्र जीवन से राजनीति में आने वाले बेलतरा भाजपा प्रत्याशी सुशांत शुक्ला निकले पदयात्रा में…क्षेत्र का विकास पहली प्राथमिकता

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बीजेपी के गढ़ माने जाने वाले बेलतरा विधानसभा सीट को फतेह करने के लिए बीजेपी प्रत्याशी सुशांत शुक्ला चुनावी मैदान में कूद गए है। जहां आम जनता को साधने लगातार जन संपर्क कर रहे है। इसी कड़ी में शुक्रवार को पद यात्रा के जरिए कोनी , मंगला सहित करीब 22 बूथों के जनता से रूबरू हुए। मालूम हो कि छात्र राजनीति से अस्तित्व में आने वाले सुशांत शुक्ला बहुत ही कम समय में बीजेपी जैसे पार्टी में अपनी अलग पहचान बनाई है, अपितु अपनी दक्षता के बलबूते विधानसभा सीट के प्रत्याशी के लिए चुने भी गए, उन्होंने कोनी क्षेत्र में जन संपर्क पद यात्रा के माध्यम अपने छात्र राजनीति के पुराने दिनों को याद करते हुए कहा की कोनी के हर घर से उनका गहरा नाता है।

जहां के युवाओ के साथ साथ शिक्षित वर्ग भी उनके निष्पक्ष और संघर्षशील आचरण से भली भाती परिचित है। ऐसे में एकबार फिर बेलतरा विधानसभा सीट का इतिहास दोहराया जाने की प्रबल संभावना बन रही है। जहा बेलतरा की जनता बीजेपी को ही अपना समर्थन दे रही है। जन संपर्क अभियान के तहत बीजेपी प्रत्याशी सुशांत शुक्ला मंगला से लगे क्षेत्रों के लोगो से मुलाकात की। जिसमे उन्होंने अपनी प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। तो वही बीजेपी प्रत्याशी सुशांत शुक्ला ने उनके और बेलतरा समुचित क्षेत्र के चौमुखी विकास करने सभी को आश्वस्त किया है। 

मिथ्या बाते और पैसे कि लड़ाई करे बंद — सुशांत शुक्ला 

बेलतरा विधानसभा सीट पर 22 प्रत्याशी चुनावी दंगल में है। ऐसे में वोटो को अपने पक्ष में लाने साम दाम दण्ड भेद जैसे प्रक्रिया भी अपनाई जा रही है। ऐसे में अपनी विरोधी पार्टी के प्रत्याशियों को बीजेपी प्रत्याशी सुशांत शुक्ला ने तंज कसते हुए कहा कि मिथ्या बात और पैसे की लड़ाई बंद करे। जनता के सेवा का संकल्प लेकर स्पष्ट और सुचिता कि राजनीति करे। वो पैसे से बेलतरा कि अस्मिता खरीदने निकले है। उन्हे इससे पहले अपने गिरेबान में झांक लेना चाहिए.!

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...