बेलतरा

कांग्रेस ने निगम क्षेत्र में शामिल कर छोड़ दिया जनता को…न आवास न पीने का पानी, विकास के नाम पर किया गया छलावा :- सुशांत शुक्ला

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर– बेलतरा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सुशांत शुक्ला ने आज लिंगियाडीह और राजकिशोर नगर क्षेत्र में जनसंपर्क किया। इस दौरान आम जनता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी सुशांत शुक्ला ने कहा की लिंगियाडीह और चांटीडीह क्षेत्र में कांग्रेस ने गरीबों के मकान को बिना किसी पुनर्वास नीति के तोड़ने का काम किया है,हजारों परिवार को कांग्रेस सरकार ने सड़क पर ला दिया। इन पट्टाधारी परिवारों के मकानों को तोड़ दिया जिन्हें आवास भी नहीं दिया जा रहा है,पीएम आवास योजना के भी तहत मिलने वाले मकानों को कांग्रेस पांच सालों से रोक कर रखा है। भाजपा सरकार बनते ही सबसे पहला काम गरीब परिवारों को आवास देने का किया जाएगा,झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को वहीं पर आवास बना कर दिया जाएगा। बेलतरा विधानसभा से जो कांग्रेस प्रत्याशी है वो लिंगियाडीह से पार्षद है पर आज तक वार्ड में झांकने तक नहीं आए है बजबजाती नाली,उखड़ी हुई सड़कें,पीने के लिए शुद्ध पानी नहीं है,बदहाल साफ-सफाई कांग्रेस प्रत्याशी की सक्रियता और उपलब्धि बयां कर रही है। भाजपा की सरकार बनते ही निगम में शामिल नए क्षेत्रों का व्यवस्थित विकास किया जाएगा। राजकिशोर नगर को और भी व्यस्थित और बेहतर बनाने के लिए हम कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। सुरक्षा और विकास दोनों साथ साथ चलेगा।आज भाजपा प्रत्याशी सुशांत शुक्ला ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के लिंगियाडीह और राजकिशोर नगर में सघन जनसंपर्क किया,इस दौरान नागरिकों से मिल रहा स्नेह और आशीर्वाद इस बात का संकेत है की बेलतरा में कमल का फूल खिलेगा और विकास का पहिया चलेगा। लोगों का अपार जनसमर्थन भाजपा को मिल रहा है। आज जनसंपर्क कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चुनाव संचालक विधायक रजनीश सिंह,जनपद उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ,जिला उपाध्यक्ष तिलक साहू,जिला मंत्री अवधेश अग्रवाल विधानसभा संयोजक शंकरदयाल शुक्ला,पूर्व विधायक प्रतिनिधि विजयधर दीवान,मंडल अध्यक्ष धनंजय त्रिपाठी,मीडिया प्रभारी प्रणव शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष ॠषभ चतुर्वेदी समेत समस्त कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहें ।

सुविधा एक भी नहीं टैक्स का भार लाद दिया

भाजपा प्रत्याशी सुशांत शुक्ला ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा की लिंगियाडीह समेत अन्य क्षेत्रों को कांग्रेस ने चुनावी लाभ लेने नगर निगम में शामिल तो कर लिया पर विकास और सुविधा के नाम पर कुछ नहीं किया,नागरिक मूलभूत सुविधा के लिए चार साल से तरसते रह गए हैं। उल्टा नगरीय निकाय के बढ़े हुए टैक्स लादकर इन परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ लाद दिया गया है। इन क्षेत्रों में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही विकास कार्य को प्रारंभ करवाना मेरी प्राथमिकता में शामिल है।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...