तखतपुर

बकरीद की खुशियां मातम में बदली…..युवक ने अज्ञात कारणों से की आत्महत्या,

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – बकरीद के दिन ही तखतपुर में एक हृदय विदारक घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया। वार्ड क्रमांक एक चूलघट रोड निवासी सलीम खान उर्फ मंझला 30 वर्ष ने लिदरी ठाकुर ढाबा में लगे लोहे के एंगल( टीन शेड) में गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ताज मेटाडोर सर्विस में हेल्पर के रूप में कार्यरत था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 6 जून को सलीम बिलासपुर एक मेटाडोर वाहन के साथ सामान लोडिंग-अनलोडिंग के लिए गया था। वाहन खाली करने के बाद वह वहां से यह कहकर चला गया कि बाद में वापस आएगा, लेकिन देर रात तक नहीं लौटा। ड्राइवर ने काफी देर इंतजार किया, परंतु कोई सुराग नहीं मिला। अगली सुबह सूचना मिली कि सलीम का शव लिदरी ठाकुर ढाबा में लगे टीन शेड के लोहे के एंगल में लटका हुआ पाया गया। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, सलीम मेहनती और तेज काम करने वाला युवक था। उसकी असमय मृत्यु से पूरा इलाका शोक में डूब गया है। पुलिस आत्महत्या के पीछे के कारणों की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बकरा-बकरी चोरी से लेकर 9 लाख की ठगी तक... रतनपुर पुलिस के शिकंजे में गिरोह, स्कॉर्पियो बनी दोनों वार... सीपत:- राखड़ डेम में करंट से मजदूर की हुई थी मौत...ठेका कंपनी के दो अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या क... खेत तैयार कराने के नाम पर बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक से 9 लाख की ठगी...बाइक, जेसीबी और स्कॉर्पियो सवारो... भारत माला रोड पर दर्दनाक हादसा....मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर... कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई...