बिलासपुर

ताला तोड़कर 10 लाख से अधिक के माल पर अज्ञात चोरों ने किया हाथ साफ…चकरभाठा थाना क्षेत्र का मामला

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत बोदरी निवासी प्रार्थी जियालाल नागराज के घर बीती रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मामले में पीड़ित ने चकरभाठा थाने में शिकायत दर्ज कराई की बीती रात अज्ञात चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़कर विभिन्न आभूषणों पर अपना हाथ साफ कर दिया है, जिसमें सोने का दो नग गले का हार 50 ग्राम, सोने का कंगन 4 नग 50 ग्राम, सोने का मंगलसूत्र 1 नग 15 ग्राम, सोने का अंगूठी 3 नग 18 ग्राम,

घडी गोल्डन कलर 2 नग मूल्य 40 हजार, घडी काला कलर 2 नग मूल्य 40 हजार रूपये, झुमका सोने का 4 नग 24 ग्राम , सोने का चैन 1 नग 10 ग्राम, चांदी का पायल 4 नग 60 तोला , चांदी का कमरबंध 15 तोला, सोने का बाली 2 नग 2 ग्राम, सोने का टाप्स 4 नग, चांदी का पायजेब 12 नग शामिल है, जिसकी अनुमानित कीमत 10 लाख रुपए के करीब है। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,...