जांजगीर चाँपा

एसईसीएल में नौकरी के नाम पर 20 लाख की ठगी…एक आरोपी गिरफ्तार, शिकायत दर्ज होते ही पुलिस हुई अलर्ट

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गिद्धा निवासी गौतम रत्नाकर ने ग्राम पोड़ी राछा निवासी राजकुमार दिवाकर के खिलाफ धोखाधड़ी कर ठगी करने की शिकायत दर्ज कराई थी, मामले में पीड़ित ने बताया था कि एसईसीएल बिलासपुर में कम्प्यूटर ऑपरेटर की नौकरी लगाने के नाम पर आरोपी ने कई किस्तों में 20 लाख रुपए ले लिए है लेकिन न तो नौकरी लग और न ही पैसे वापस मिले, जिस पर नवागढ़ पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। जिन्होंने आरोपी राजकुमार दिवाकर उम्र 55 साल निवासी पोड़ी राछा थाना नवागढ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो उसने अपने अन्य साथी के साथ मिलकर SECL बिलासपुर में कंप्यूटर आपरेटर के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी कर ठगी करना स्वीकार किया जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है, वही प्रकरण का एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी जारी है, मिलने पर शीघ्र गिरफ्तारी कार्यवाही की जावेगी, वर्तमान में प्रकरण की विवेचना जारी है।उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक कमलेश सेंडे, सउनि बाबूलाल दिवाकर , आरक्षक सोमनाथ कैवर्त्य, भुनेश्वर पटेल और थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,...