मस्तूरी

स्कूल जाने निकले मासूम की ट्रैक्टर से गिरकर हुई मौत,मस्तूरी थाना क्षेत्र की घटना

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र के ग्राम पाराघाट में सड़क हादसे में एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई वही मौके पर पहुंच मस्तूरी पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत पाराघाट निवासी रामनारायण यादव की पुत्री अंजली यादव उम्र 5 वर्ष सुबह 8,30 बजे के आसपास गांव में ही स्थित आंगनबाड़ी जाने को निकली थी जो रास्ते में महिंद्रा ट्रैक्टर क्र. CG 11 AK 9219 के ड्राइवर धरम पाल बघेल पिता रामाधीन बघेल ने अपने ट्रैक्टर में बच्ची को बैठा स्कूल छोड़ने की बात कहकर अपने ट्रैक्टर के इंजन में बैठा लिया जिसके बाद तेज वा लापरवाही पूर्वक ट्रैक्टर को चलाने लगा जो गांव के ही लल्लू राम साहू के दुकान के पास पहुंचा ही था

तभी सड़क में बने ब्रेकर में ट्रैक्टर उछल गया जिससे बच्ची इंजन से नीचे गिर गई।जिससे ट्रैक्टर इंजन की चपेट में आने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।वही आसपास के लोगो ने घटना की जानकारी बच्ची के परिजनों को दी जिनके द्वारा डायल 112 को घटना की सूचना दी गई।वही सूचना के बाद मौके पर पहुंची मस्तूरी पुलिस बच्ची के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज ट्रैक्टर को जब्त कर फरार ड्राइवर की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,