जांजगीर चाँपा

सेना भर्ती रैली की तैयारियों का कलेक्टर, एसपी और कर्नल ने लिया जायजा… 15 दिसम्बर से शुरू होगी भर्ती रैली

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – भारतीय सेना में अग्निवीर व सेना की भर्ती के लिए रैली का आयोजन 15 से 23 दिसम्बर 2023 तक पुलिस लाइन जांजगीर खोखरा में आयोजित किया जाना है। उक्त रैली स्थल का कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल एवं सेना भर्ती रायपुर के कर्नल एन सेमलटी ने पुलिस लाइन मैदान खोखरा जांजगीर पहुँचकर तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर ने पुलिस लाइन खोखरा जांजगीर में रनिंग ट्रैक, साफ सफाई, पेयजल, लाइटिंग, पार्किंग एवं चिकित्सा व्यवस्था के साथ-साथ अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एसपी वैद्य, अपर कलेक्टर गुड्डु लाल जगत एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

विदित हो कि सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा 15 से 23 दिसम्बर तक पुलिस लाईन जांजगीर खोखरा में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के पुरूष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क, अग्निवीर स्टोर कीपर व अग्निवीर टेडसमेन का आयोजन होगा एवं मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के लिए हवलदार सर्वेक्षक, स्वचालित मानचित्रकार की भी सेना भर्ती रैली का आयोजन साथ में किया जाएगा। इसमें अप्रैल 2023 में ऑनलाईन सामान्य प्रवेश परीक्षा सीईई में उत्तीर्ण उम्मीदवार शारीरिक दक्षता सहित अन्य भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार