कोरबा

युवती का अपहरण कर मांगी फिरौती…. पैसे नही मिलने पर कर दी हत्या, पुलिस के कसते शिकंजे से कोर्ट पहुँचे सरेंडर करने

रमेश राजपूत

कोरबा – जिले के बांगो थाना क्षेत्र से सामने आई इस घटना से हड़कंप मच गया है, जिसमें एक युवती का अपहरण कर आरोपियों ने पिता से 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी, पैसे नही मिलने पर हत्या कर शव को जंगल मे दफ़्न कर दिया और फरार हो गए, लेकिन मामले में पुलिस के बढ़ते दवाब के बीच सभी 5 आरोपियों ने कोर्ट पहुँचकर आत्मसमर्पण कर दिया जिन्हें पुलिस ने अपनी हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आया। दरअसल बांगो थाना क्षेत्र की रहने वाली संतोषी विश्वकर्मा सिलाई का काम सीखने जाने की बात कहकर 28.09.2023 को सुबह निकली थी, लेकिन जो 30.09.2023 तक वापस नही लौटी, जिस पर लापता युवती के पिता कृष्णा विश्वकर्मा ने बांगो थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। विवेचना के दौरान ही युवती के मोबाईल नंबर से पिता को फोन आया और कहा गया कि उन्होंने उनकी बेटी को किडनैप कर दिया है, जिसके लिए 15 लाख रुपए बताए जगह में लाकर दो, मामले से पिता ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस लगातार मामले में आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इस दौरान पुलिस की बढ़ते दबाव की वजह से 28.11.2023 को आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।

जिन्हें पुलिस ने अपनी कस्टडी में लेकर आरोपीगणो से कडाई से पूछताछ करने पर अपहृता को आरोपी सोनू लाल साहू के द्वारा गला घोट कर मारकर थाना पाली केराझरिया जंगल में रखकर सोनू लाल साहू ने अपने अन्य चार साथियों संदीप भोई, विरेन्द्र भोई, सुरेन्द्र भोई, जीवा राव जाघय के साथ मिलकर जमीन में दफना देना जुर्म स्वीकार किये आरोपीगणो को लेकर घटना स्थल केराझरिया थाना पाली के जंगल में आरोपियो के निशांदेही पर शव का उत्खनन किया गया । जहां अपहृता के परिजनो के द्वारा अपनी बेटी संतोषी विश्वकर्मा का होना पहचान किया गया आरोपीयो से घटना मे प्रयुक्त गैती फावडा अन्य वस्तुओं को जप्त किया गया, उक्त प्रकरण मे शव उत्खनन बाद धारा 302, 201,120बी, 376 भादवि जोड़ कर विवेचना की जा रही है उक्त आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। उक्त मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक मनीष नागर थाना प्रभारी बांगो, उनि महासिंह धुर्वे, सउनि सुकलाल सिदार, प्रआर विरेन्द्र कुमार, आरक्षक गजेन्द्र बिझवार, अनिल पोर्ते, पुरंजन साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...