दुर्घटना

अनियंत्रित बाइक गड्ढे में गिरी घटनास्थल पर ही अधेड़ की मौत

दुर्घटनाओं से भरा रहा रतनपुर थाना क्षेत्र

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

ग्रामीण अंचल सेलर से 50 वर्षीय अधेड़ अपने हीरो होंडा से परसदा आ रहा था जो परसदा रोड के टर्निंग में बाइक अनियंत्रित होने से गड्ढे में गिर गया । जिसके वजह से घटनास्थल पर ही अधेड़ की मौत हो गई । वहीं इस मामले की सूचना ग्रामीणों ने रतनपुर पुलिस को दी जिसके बाद रतनपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीण की मदद से शव को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर भेजकर मृतक के शव को फ्रीजर में सुरक्षित रखवा दिया । शाम हो जाने के कारण मृतक के शव को मंगलवार को पुलिस पोस्टमार्टम कराने की बात कह रही है । फिलहाल इस मामले में रतनपुर पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है ।

इस संबंध में रतनपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि ग्रामीण अंचल सेलर निवासी जगदीश पोर्ते पिता भागवत पोर्ते उम्र 50 वर्ष सोमवार को 4 बजे अपने गांव सेलर से परसदा जा रहा था । इसी बीच वह परसदा के टर्निंग पर पहुंचा ही था कि उसकी बाइक अनियंत्रित होकर रोड किनारे गोला लकड़ी से टकरा गई । जिसके कारण वह दूर जाकर पत्थर पर गिरा । जिसके चलते उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई । आसपास के ग्रामीणों ने घटनास्थल पर तुरंत पहुंच कर उसे उठाया और उसकी बाइक को खड़ी किया । लेकिन लोगो ने देखा कि अधेड़ की मौत हो चुकी है । जिसके बाद उन्होंने इस मामले की सूचना रतनपुर पुलिस को दी । रतनपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई । उसके पश्चात ग्रामीणों के समक्ष पंचनामा बयान लेने के बाद वह मृतक के शव को रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेज दिया । जहां पर पुलिस ने शव को सुरक्षित अस्पताल के फ्रीजर में रखवा दिया है । रतनपुर पुलिस का इस मामले में कहना है कि रात हो जाने के कारण मृतक का पोस्टमार्टम मंगलवार को कराया जाएगा । उसके पश्चात परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए मृतक के शव को उन्हें सौंप दिया जायेगा । फिलहाल इस मामले में रतनपुर पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है ।

error: Content is protected !!
Letest
ओडिशा से बिलासपुर तक गांजे का बड़ा नेटवर्क बेनकाब! मस्तूरी जयरामनगर में 13 किलो गांजे के साथ एक महिल... महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार... तीसरा आरोपी फरार देवरी चिचोली हादसा: हसदेव नदी ने बुझा दिए तीन घरों के चिराग, दो दिन के रेस्क्यू के बाद तीनों छात्रों... बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल,