छत्तीसगढ़

जमीन विवाद में पैसों की लेनदेन बनी वजह..जीजा ने साले को कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट.


रमेश राजपूत


जांजगीर चाम्पा – जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में आज दोहपर एक जीजा ने जमीन विवाद पर पैसों के लेनदेन से नाराज होकर अपने साले को कुल्हाड़ी से मार कर हत्या कर दी। घटना के वक्त मृतक एक रिश्तेदार के दशगात्र में शामिल होने आया था, जहाँ बड़ी संख्या में अन्य लोग भी उपस्थित थे, जहाँ आरोपी कुल्हाड़ी लेकर पहुँचा और ताबड़तोड़ हमला कर साले को मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक लक्ष्मीनारायण चक्रधारी उम्र 62 वर्ष जांजगीर नेता जी चौक निवासी अपने रिश्तेदार के दशगात्र में शामिल होने बलौदा आया था, जो दोपहर तालाब के किनारे बैठा था, उसी समय आरोपी राजकुमार उर्फ बुंलान्दू उम्र 54 वर्ष रामनगर बलौदा निवासी मुँह में कपड़ा बांधकर पहुँचा और हाथ मे रखे कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करने लगा, जिससे मृतक को गंभीर चोटें आई और उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना बलौदा पुलिस को दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुँच शव को कब्जे में लिया और जांच में जुट गई, जहाँ पूछताछ में पता चला कि मृतक के जीजा ने ही हत्या की है, जिस पर पुलिस ने तत्काल दबिश देकर आरोपी जीजा को हिरासत में ले लिया और उसके कब्जे से कुल्हाड़ी को बरामद किया। जिससे पुछताछ करने पर उसने बताया कि बेटे की तबीयत खराब होने से पैसा की आवश्यकता होने से मृतक लक्ष्मीनारायण से जमीन संबंधी लेनदेन का मामला होने से मृतक द्वारा ईलाज के लिए पैसा नही देने पर हत्या करने की नियत से घर से धारदार टंगिया लेकर नैया तालाब के पास चबुतरा में बैठे लक्ष्मीनारायण चक्रधारी के सिर, गला एवं छाती में ताबडतोड प्राण घातक हमला कर हत्या करना कबूल किया है आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त खून से सना हुआ धारदार लोहे का टंगिया को जप्त किया गया है आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रकरण की विवेचना जारी है। उपरोक्त कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जांजगीर प्रदीप सोरी, उप निरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी बलौदा सउनि कौषल सिदार, प्र०आर० गजाधर पाटनवार, मुकेष यादव, केदार साहू, आर० संतोष रात्रे, हेमंत साहू, विनोद मनहर, श्याम राठौर, युवराज सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,...