छत्तीसगढ़बिलासपुर

छत्तीसगढ़ में गांजा खपाते दो आरोपी धरे गए ,वाहन में छुपा कर रखा 70 किलो गांजा पुलिस ने किया बरामद

शातिर तस्करों ने बोलेरो की सीलिंग को काटकर एक खास केबीन बनाया हुआ था जिसमें रखकर वे गांजे की तस्करी कर रहे थे

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

छत्तीसगढ़ खास कर बिलासपुर के आसपास के इलाके में गांजा तस्करों की ट्रैफिकिंग लगातार बढ़ती जा रही है। उड़ीसा इलाका गांजा तस्करों का स्वर्ग है जहां से गांजे की खेप लाकर बिलासपुर और आसपास के इलाकों में खपाई जा रही है। लंबे वक्त से यह खेल चल रहा है ।नए एसपी अभिषेक मीणा ने इस पर नकेल कसने की हिदायत दी थी। इसी क्रम में 5 फरवरी को मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि उड़ीसा से एक बोलेरो जिसका वाहन क्रमांक सीजी 04 एच 1410 है उसमें गांजा भर कर कुछ लोग बिलासपुर पहुंचे हैं। पुलिस की अलग-अलग टीम गांजा तस्करों की तलाश में जुटी हुई थी कि तभी उन्हें पता चला कि पुराना बस स्टैंड इलाके में मौजूद एमजी मार्केट परिसर के अंदर अशोका होटल के पास वही वाहन देखा गया है। पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को कब्जे में लिया तो वहीँ ग्राहकों की तलाश कर रहे दो आरोपी भागने की कोशिश में पुलिस के हाथ लग गए। जिनमें से एक मलखान गिरी उड़ीसा निवासी सूरज नारायण पाणी और दूसरा गंजाम उड़ीसा निवासी प्रमोद नायक है।

शुरू में तो दोनों ने पुलिस को खूब छकाया, लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने के बाद उनसे मिली जानकारी के आधार पर बोलेरो वाहन में गांजा छुपाने की बात स्वीकार की। शातिर तस्करों ने बोलेरो की सीलिंग को काटकर एक खास केबीन बनाया हुआ था जिसमें रखकर वे गांजे की तस्करी कर रहे थे ।पुलिस को जांच में यहां छुपा कर रखे 15 पैकेट मिले जिसमें कुल 70 किलो गांजा बरामद हुआ जिसकी जिसका बाजार मूल्य दो लाख रुपए के करीब है ।आरोपियों को हिरासत में लेने के साथ उनके वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।इन शातिर तस्करों से पूछताछ में पता चला कि वह 70 किलो गांजा की खेप बेलगहना निवासी सुनील जयसवाल को बेचने पहुंचे थे।

जिसके बाद तत्काल बेलगहना पुलिस को इसकी सूचना दे दी गई और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांजे के खरीददार सुनील जायसवाल को शास्त्री नगर बेलगहना से गिरफ्तार कर लिया जिसके पास से छापेमारी के दौरान पुलिस ने 10 किलो गांजा जप्त किया है ।जानकारी मिली है कि यह अंतर्राज्यीय गिरोह लंबे वक्त से यह काम कर रहे हैं उनके द्वारा दो हज़ार रुपये प्रति किलो के भाव से गांजे की खरीदारी की जाती है जिसे वे 5000 रुपये प्रति किलो के भाव बेचकर भारी मुनाफा कमाते हैं। इनका मास्टरमाइंड उड़ीसा निवासी रमेश साहू बताया जा रहा है ।बताया तो यह भी जा रहा है कि पुलिस को यह सफलता कोतवाली पुलिस की सतर्कता से मिली लेकिन इसका श्रेय भंग क्राइम ब्रांच के प्रभारी लेना चाह रहे हैं इसीलिए उन्होंने आनन-फानन में बिलासा गुढी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा करते हुए सारा क्रेडिट खुद लेना चाहा।

हैरानी इस बात की है कि जिस क्राइम ब्रांच को प्रवीण राय सारा श्रेय देना चाह रहे हैं उसे पुलिस अधीक्षक ने हाल ही में भंग कर दिया है क्योंकि उन पर अनियमितता के कई आरोप लग रहे थे जाहिर है पुलिस विभाग में ही श्रेय लेने की होड़ मची है लेकिन राहत की खबर यह है पुलिस की तत्परता से दो गांजा तस्कर ,एक खरीददार और भारी मात्रा में गांजा पुलिस के हाथ लगा है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,...